आज के समय में मुर्गी पालन व्यवसाय में लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हो रहा है। शुरुआती तौर पर जब लोग या व्यवसाय को शुरू करते हैं तो उनके मन में कहीं ना कहीं प्रश्न उठता है कि 100 से 500 मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा? मुर्गी पालन हेतु कितनी जगह की आवश्यकता पड़ेगी?
अगर आप भी मुर्गी पालने के विषय में सोच रहे हैं या अपना एक खुद का व्यवसाय मुर्गी पालन के रूप में शुरू करना चाहते हैं तो कहीं ना कहीं आपके मन में भी यह सवाल उठते ही होंगे कि 100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा? 500 मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा?
अपने इन प्रश्न का जवाब जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िएगा, जिससे आपको यह चीजें अच्छी तरह पता चल सके।
इसे पढ़ने के बाद आपको इन सारी चीजों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलेगी, साथ ही साथ आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आपको कितने खर्च करने पड़ेंगे और आपको कितना मुनाफा इस व्यवसाय से हो सकता है।

100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा?
आज हम जानेंगे -
अगर आप 100 देसी मुर्गी पालन में कितना खर्च आएगा, यह जानना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें 100 देसी मुर्गियों के बच्चे की आवश्यकता पड़ेगी। हर क्षेत्र के हिसाब से मुर्गी के बच्चों की कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। मिनिमम एक मुर्गी के बच्चे की कीमत ₹25 से ₹35 के बीच होती है।
मान लीजिए आप एक मुर्गी के बच्चे को ₹25 में खरीदते हैं तो अगर आप 100 देसी मुर्गी के बच्चे को खरीदते हैं तो आपको 100*25 = 2500 रुपए की आवश्यकता पड़ेगी।
इसके बाद मुर्गियों को बीमारी से बचाने के लिए भी हमें मेडिसिन की आवश्यकता पड़ती है वैसे तो देसी मुर्गियों में बीमारी होने की संभावना काफी कम होती है।
फिर भी हमें कुछ मेडिसिन, विटामिन, कैल्शियम में थोड़ा बहुत खर्चा करना पड़ जाता है। जिसके लिए हमें ₹1000 लग सकते हैं।
अब जिस कमरे में आप मुर्गियों को रखेंगे वहां पर बिजली का भी खर्चा आएगा आप कम से कम एक बल्ब या LED से वहां काम चला सकते हैं।
बिजली की हमें गर्मी के महीने में 4 से 5 ब्रूडिंग करते हैं और सर्दी के महीने में 15 से 17 दिन ब्रूडिंग करते हैं। इसने हमें बिजली का लगभग खर्चा ₹500 तक आ सकता है।
अब अगर हम मुर्गियों को पा लेंगे तो उसके खाने की भी आवश्यकता पड़ेगी मुर्गी पालन में 70% खर्च फीड यानि खाने का होता है।
अगर हम मुर्गी को 1 किलो होने तक फिर से पालन करेंगे तो 1 मुर्गी 2 किलोग्राम फिर खाएगी तो हमें 100 मुर्गियों के लिए 200 किलो फीड की आवश्यकता हो सकती है। जिसके लिए तकरीबन खर्चा ₹10000 के आसपास तक हो सकता है।
अगर आप चाहे तो फीड का खर्चा 60% तक कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुर्गियों को फ्रीरेंज में और घर का बना हुआ, फिर खाना खिलाना होगा।
आप केवल मार्केट से एक बैग फीड खरीद कर घर के खाने के साथ मिलाकर खिला सकते हैं। जिसमें आपको खर्चा कम आएगा।
अब आइए अपने कुल खर्चे को गिनते हैं की 100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा और इसके बाद हमें कितना प्रॉफिट हो सकता है।
इसे भी जरुर पढ़े
- मुर्गी पालन कंपनी कांटेक्ट नंबर
- बकरी पालन लोन कैसे लें
- पोल्ट्री फार्म लोन ऑनलाइन
- मुर्गी के बच्चे को खरीदने में 25*100= 2500
- मेडिसिन तथा विटामिन का खर्च = 1000
- फीड यानी खाने का खर्च = 10000
- बिजली का खर्च = 500
- कुल खर्च = 14,000
अगर आप 100 देसी मुर्गी को पालते हैं तो आपको तकरीबन ₹14000 का खर्चा आएगा, यह तो हमें पता चल गया कि 100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा।
अब आइए जानते हैं कि हमको 100 देसी मुर्गी पालने में कितना लाभ मिलेगा।
100 देसी मुर्गी पालने में कितना लाभ होगा?
अगर आप 100 देसी मुर्गी पालते हैं तो ऐसा भी संभव है कि उसमें से कुछ मुर्गियां मर जाए मान लेते हैं कि हमारी 5 मुर्गी मर जाती है तो आपके पास अभी भी कुल 95 मुर्गी बची हुई है।
अगर एक मुर्गी का वजन 1 किलोग्राम है तो 95 मुर्गी का वजन 95 किलोग्राम हुआ और देसी मुर्गी की कीमत पोल्ट्री मुर्गी की तुलना में काफी ज्यादा होती है, यह क्षेत्र के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है।
यदि आप देसी मुर्गी चिल्लर मैं बेचते हैं तो 1 किलो मुर्गी की कीमत 300 से ₹350 तक होती है तो आप कुल 95 मुर्गी चिल्लर में बेचने से 95*350 = 33250 रुपए कमा सकते हैं।
और अगर आप मिर्गी को होलसेल कीमत में 1 kg मुर्गी को बेचते हैं तो इसकी कीमत ₹250 तक हो सकती है। जिसकी कीमत तकरीबन 95*250= 23750 रुपए तक आपको मिलती है।
अब आइए प्रॉफिट को गिनती करते हैं।
Type | Total Expense | Total Selling | Profit |
Retail मुर्गी | 14,000 rs | 33,250 rs | 19,250 rs |
Wholesale मुर्गी | 14,000 rs | 23,750 rs | 9,660 rs |
चिल्लर मुर्गी बेचने से लाभ 33250-14000 = 19,250
Wholesale मुर्गी बेचने से लाभ 23750 – 14000 = 9,660
यानी अगर आप 100 देसी मुर्गियों को पालते हैं तो आपको तकरीबन ₹14000 खर्च करने पड़ते हैं जिसमें आपको ₹9660 से ₹19250 तक का फायदा मिलता है।
Note – प्रॉफिट निकालने के लिए आपके कुल income में से आपने कितना खर्च किया उसे घटा दे।
500 मुर्गी पालने मे कितना खर्चा आएगा?
अगर आपने 100 मुर्गियों के खर्चों को देख लिया तो आपको या अंदाजा लग गया होगा कि 100 देसी मुर्गियों को पालने में ₹14000 तक का खर्चा हो जाता है तो अगर हम 500 मुर्गियों को पालते हैं तो हमें तकरीबन 14000 *5 = 70,000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
Type | Total Expense | Total Selling | Profit |
Retail मुर्गी | 70,000 rs | 1,66,250 rs | 96,250 rs |
Wholesale मुर्गी | 70,000 rs | 1,18,000 rs | 48,500 rs |
वही हमें 500 मुर्गी पालने में लाभ है 100 मुर्गियों से काफी अत्यधिक होगा अगर हम 500 मुर्गियों को चिल्लर में बेचते हैं तो हमें तकरीबन 33250 *5 = 1,66,250 रुपए मिलते हैं, जिससे हमें तकरीबन 166250 -70,000=96,250 रुपए का लाभ मिलता है।
वही अगर हम 500 देसी मुर्गियों को होलसेल रेट से भेजते हैं तो हम 23700*5 = 1,18,000 रुपए कमाते हैं। जिससे हमें तकरीबन 118000 – 70000 = 48,500 रुपए का लाभ प्राप्त होता है।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि 100 देसी मुर्गी पालन में कितना खर्च आएगा? 500 मुर्गी पालन में कितना खर्च आएगा? मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर मुर्गियों के खर्चों तथा उनसे मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी मिल गई होगी।
अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कर अपना सवाल पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
FAQ : मुर्गी पालन से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
100 देसी मुर्गी पालने के लिए कम से कम 150 वर्ग फीट जगह चाहिए।
100 देसी मुर्गी पालने में तकरीबन ₹14000 का खर्चा आएगा।
100 देसी मुर्गी पालने में तकरीबन ₹9660 का लाभ मिलेगा।
500 देसी मुर्गी पालने में तकरीबन कुल खर्चा ₹70000 तक आएगा, जिससे आपको काफी अच्छा खासा मुनाफा भी मिलता है।
सबसे ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गी रोड आइलैंड रेड है।
मैं Megha Gupta मैंने अपनी ग्रेजुएशन फ़िज़िक्स से की हुई है, पर मेरा interest फाइनेंस सेक्टर में भी बहुत ज़्यादा है, इसीलिए मैंने 2 साल से फाइनेंस सेक्टर पर कंटेंट राइटिंग के लिए काम कर रही हूँ, इन 2 सालों में मैंने freelancer के तौर HeatRec solution के फाइनेंस बेस्ड वेबसाइट पर कंटेंट राइटर का भी काम किया है।