पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई 2024: जानें आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया

क्या आप पशुपालन लोन लेना चाहते हैं। अगर हां तो आपको पशुपालन लोन से संबंधित सारी जानकारियां पता होनी चाहिए। आइए आज के इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि पशुपालन लोन क्या है? पशुपालन लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पुणे में पशुपालन लोन की ब्याज दरें क्या है? आज के इस आर्टिकल में हमें तमाम जानकारियों को हासिल करेंगे।

साथ ही साथ यह भी जानेंगे कि पशुपालन लोन किसलिए लिया जाता है? पशुपालन लोन लेने के क्या लाभ हैं? आइए आज के इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?


पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई
पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई

पशुपालन लोन क्या है?

आज के समय में कई लोग गांव से शहर की ओर  काम खोजने के लिए जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने गांव के लोगों को पशुपालन करने के लिए बहुत कम ब्याज दर पर लोन देने का फैसला किया है तथा आप इस लोग के तहत सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं।

अगर आप भी पशुपालन के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आप पशुपालन लोन के तहत किसी भी सरकारी बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा लोन ले सकते हैं। 

अगर आप सरकार द्वारा पशुपालन लोन लेते हैं तो आप ₹40000 से ₹200000 तक पशुपालन लोन ले सकते हैं।

अगर आप एक भैंस के लिए लोन लेते हैं तो आपको ₹60000 का लोन मिलता है, वहीं अगर आप गाय के लिए लोन लेते हैं तो आपको ₹40000 का लोन मिलता है।


किन कारणों से हम पशुपालन लोन ले सकते हैं?

आप पशुपालन लोन निम्नलिखित जानवरों के पालन हेतु ले सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं-

  1. बकरी पालन 
  2. भेड़ पालन 
  3. मुर्गी पालन 
  4. मधुमक्खी पालन 
  5. सूअर पालन 
  6. भैंस पालन 
  7. गाय पालन 
  8. मछली पालन

आप इन विभिन्न प्रकार के जानवरों के पालन हेतु सरकार द्वारा दिए जाने वाले पशुपालन लोन का लाभ उठा सकते हैं।

इन लोन का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी बैंक में जाकर पशुपालन लोन के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करनी होगी तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर बैंक जाना होगा।

उसके बाद बैंक से पशुपालन लोन का फॉर्म आपको प्राप्त करना होगा तथा फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को भरना होगा। फॉर्म को भरने के बाद एक बार अच्छी तरह फॉर्म को जांच लें नहीं तो गलत जानकारी होने पर आपके फोन को रद्द भी किया जा सकता है।

इसके बाद आपको सभी दस्तावेज एवं फॉर्म को एक साथ सम्मिलित करके बैंक अधिकारी के पास जमा करना होगा। उसके बाद आपके आवेदन की जांच बैंक अधिकारी के द्वारा की जाएगी।

अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियां सही पाई जाती है तो कुछ दिनों के बाद आपके लोन को अप्रूव कर दिया जाएगा और लोन की राशि आपके दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।


पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई 2023

अगर आप पशुपालन लोन घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें, जो कुछ इस प्रकार है-

Step 1- सबसे पहले आप जैसे बैंक के द्वारा पशुपालन लोन लेना चाहते हैं, उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाए।

भारत के सबसे बड़े और सरकारी बैंक एसबीआई द्वारा आप पशुपालन लोन लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

Step 2- उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए, जहां पर आपको लोन का सेक्शन दिखेगा।

Step 3- लोन के सेक्शन में बिजनेस लोन का चुनाव करें। वहां पर आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पशुपालन लोन का चुनाव करें।

Step 4- उसके बाद पशुपालन लोन के लिए आपके सामने एप्लीकेशन फार्म खुल जाएगा, उसमें मांगी गई बेसिक जानकारियों को सही पूर्वक भर दे।

Step 5- सभी जानकारियों को भरने के बाद एक बार फ़िर से पढ़ ले तथा फाइनल summit के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

उसके बाद बैंक द्वारा आपके एप्लीकेशन की जांच की जाएगी अगर आपका एप्लीकेशन सही पाया जाता है और आप इस के योग्य पाए जाते हैं।

आपके लोन को अप्रूव कर दिया जाएगा और कुछ दिनों के अंदर आपके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट नंबर में आपकी लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।


पशुपालन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पशुपालन लोन लेने हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है-

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक खाता 
  • राशन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पशुपालन स्थान का नक्शा
  • रजिस्ट्री
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई उत्तर प्रदेश (Pashupalan Loan Yojana 2023 in UP)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी राज्य के बेरोजगार युवा को रोजगार प्रदान करने के लिए यूपी गोपालक योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत आप कम से कम 5 पशु गाय या भैंस दोनों में से एक या दोनों रखने पर लोन की सुविधा पा सकते हैं।

यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आपके पास 10 -20 गाय हैं, तब भी आप उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का लाभ उठा सकते हैं।

सरकार के द्वारा राज्य के बेरोजगार युवकों जिनके पास कोई काम नहीं है, उन्हें बैंक द्वारा पशुपालन लोन योजना के तहत ₹900000 तक की लोन की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

इस योजना के चलते उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के बेरोजगार शिक्षित और अशिक्षित युवाओं को डेरी फॉर्म के द्वारा रोजगार देने का प्रयत्न कर रही है।


यूपी गोपालक योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आप यूपी गोपालक योजना के लिए ऑफलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। उसके लिए आपको सबसे पहले नजदीकी चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा चिकित्सा अधिकारी आपको योजना में आवेदन करने का फॉर्म देंगे।

इस आवेदन में पूछे गए सभी जानकारियों को आपको भरना होगा तथा इसे सभी जरूरी दस्तावेज के साथ अटैच करके आपको चिकित्सा अधिकारी को फॉर्म जमा करना होगा। 

आपके फॉर्म को summit करने के बाद चिकित्सा अधिकारी द्वारा आपके फॉर्म को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास भेजा जाएगा, इसके पश्चात आपके फोन को आगे निदेशालय में भेजा जाएगा।

इसके पश्चात आपके फॉर्म में सारी चीजें सही पाई जाती है तो इसे सचिव अध्यक्ष तथा नोडल अधिकारी द्वारा विचार-विमर्श करके आपके लोन को अप्रूव किया जाएगा।


पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई MP (Pashupalan Loan Yojana 2023 in MP)

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अपने राज्य में पशु पालन के व्यवसाय को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में वृद्धि करने के उद्देश्य मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के अंतर्गत पशुपालन व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों सरकार की ओर से बैंक द्वारा बड़ी आसानी से लोन दिया जाता है। कोरोना वायरस के दौरान किसानों को सबसे ज्यादा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

इसी कारण से देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के किसानों को 30000 करोड रुपए की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला लिया था। मध्य प्रदेश के जो किसान या बेरोजगार युवक पशुपालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।

उनके लिए पशुपालन लोन योजना के तहत उन्हें लोन दिया जाता है तथा अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया जाता है। आप इस योजना के अंतर्गत 5 या 5 से अधिक पशुओं को पाने के लिए लोन ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश पशुपालन योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹1000000 का लोन लिया जा सकता है। मध्य प्रदेश के रहने वाले सभी वर्ग के व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

पशु पालन शुरू करने वाले उद्यमी को कुल लागत का 75% धनराशि बैंक से लोन के रूप में दिया जाता है। जबकि 25% धनराशि की व्यवस्था उद्यमी को खुद करनी पड़ती है।


पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई MP 2023 कैसे करें?

अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं तो आप भी पशुपालन लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, उसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने होंगे-

  1. सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट mpdah.gov.in पर जाना होगा।
  2. वहां पर होम पेज पर आपको लोन का सेक्शन दिखेगा।
  3. उसमें आप डेयरी पशुपालन लोन योजना के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  4. उस पर क्लिक करने के बाद मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा, जिसमें आप से कुछ जानकारियां मांगी जाएगी जिसे भर दे।
  5. सारी जानकारियों को सही पूर्वक भरने के बाद अपने लोन एप्लीकेशन को summit कर दें।

उसके बाद वित्तीय संस्था के द्वारा आपके लोन की जांच की जाएगी और अगर आपका आवेदन सही पाया जाता है तो आपके दिए गए बैंक खाते में आपकी लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इसे भी जरूर पढे


पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई rajesthan (Pashupalan Loan Yojana 2023 in Rajasthan)

राजस्थान सरकार द्वारा कामधेनु डेयरी योजना के माध्यम से देसी गांव झाइयों के लिए अधिक उच्च तकनीक वाले डेरी फॉर्म स्थापित करने के लिए पशु उत्पादकों को सरकार की ओर से पशुपालन लोन योजना के तहत लोन प्रदान किया जा रहा है।

राज्य के पशुपालन विभाग ने कामधेनु डेयरी योजना की शुरुआत की है, जिसे चलाएंगे योजना के तहत एक इकाई की लागत अधिकतम 36.68 लाख होगी।

जिसमें सरकार कुल लागत का 30% कवर करेगी इस मामले में केवल 10% हिस्सा पशुओं के मालिक को वाहन करना होगा।

इस दृष्टिकोण में पशुपालन ज्ञान और भूमि के स्वामित्व वाला कोई भी शिक्षित पशुपालक अपना खुद का डेरी फार्म लगभग ₹400000 में स्थापित कर सकेगा।


पशुपालन लोन योजना गुजरात 2023 (Pashupalan Loan Yojana 2023 in Gujarat)

गुजरात सरकार ने पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन सहायक योजना की शुरुआत की है। इस योजना में सरकार गाय या भैंस को पोस्टिक पशु चारा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालकों को वित्तीय सहायता के रूप में लोन प्रदान कर रही है। 

जिससे गाय या भैंस बछड़े को जन्म देने पर 1 महीने के लिए फीड की परेशानी ना हो। इसके लिए सरकार गाय या भैंस बछड़े को जन्म देने पर 1 महीने के लिए फिर राशि पर 50% की छूट दे रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन सहायक योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में पशुधन की संख्या को बढ़ावा देना ह।  गुजरात में पशुपालन गतिविधियों को विभिन्न प्रकार से बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है। 

इससे दूध, अंडे जैसे पशुधन उत्पादकों के माध्यम से आएगी भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ रोजगार भी बढ़ेगा और लोगों को पोषण भी मिल पाएगा।


Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में हमने पशुपालन लोन योजना के विषय में जाना। आज हमने विभिन्न राज्यों के पशुपालन लोन योजना किन उद्देश्य से शुरू की गई है, इसके विषय में भी जाना है।

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर पशुपालन लोन योजना से संबंधित अधिकतर सवालों के जवाब मिल गए होंगे।

अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अगर आपके मन में कुछ सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपना सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

FAQ : पशुपालन लोन से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल

बैंक के आधार पर पशुपालन लोन देता है?

बैंक आपसे पशुपालन लोन के लिए प्रूफ लेती है, उसके आधार पर ही आपको पशुपालन लोन देती है। जिसमें बैंक आपको 75% की सहायता राशि प्रदान करती है तथा शेष 25% आपको अपनी जेब से लगाने होते हैं।

पशुपालन लोन कितने समय में चुकाना होता है?

पशुपालन लोन को चुकाने हेतु आपको 2 से 9 साल तक का समय दिया जाता है।

गाय -भैंस पर कितना लोन मिलता है?

एक गाय पर ₹40000 तथा एक भैंस पर ₹60000 तक का लोन दिया जाता है।

पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई bihar

बिहार में पशुपालन लोन योजना को आप बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई के सारे step ऊपर मैंने आपको विस्तार से बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *