LIC में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

दोस्तों आज के समय में LIC लोगों के बीच काफी प्रचलित है। देश में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी सबसे लोकप्रिय होती है। LIC अलग-अलग वर्ग के लिए तमाम Policies चलाती है।

यह ग्राहकों को कई तरह के फायदे दे रही है। LIC के तहत लोगों को Bonus के रूप में फायदा मिलता है तथा final Additional Bonus भी इसके तहत दिया जाता है। 

ग्राहकों को समय के साथ दोनों बोनस के फायदे दिए जाते हैं। इस पॉलिसी के अंतर्गत आप अपनी इच्छा अनुसार जितना चाहे उतने पैसा जमा कर सकते हैं।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि LIC में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा? तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको उसी के विषय में बताने जा रही हूं।

आज मैं आपको बताऊंगी कि LIC में कितना जमा करने पर कितना मिलता है? LIC में कौन-कौन सी पॉलिसी सबसे अच्छी है? 

अगर आप भी LIC से संबंधित इन जानकारियों को जानना चाहते हैं तो हमारी इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़िएगा।

तो चलिए ज्यादा देर ना करते हुए अपने इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि LIC में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

एलआईसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

LIC में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

LIC के अंतर्गत अगर आप हर महीने ₹794 का Premium जमा करते हैं तो आप 5.25 लाख रुपए की Majority पा सकते हैं। साथ में पूरे प्लान के दौरान जीवन सुरक्षा का लाभ भी आपको मिलता है।

यह पॉलिसी 8 साल के बच्चे के लिए ले सकते हैं और अधिकतम 50 साल के व्यक्ति इस प्लान को खरीद सकते हैं।इस पॉलिसी के तहत आपको लोन की भी सुविधा मिलती है।

अगर आप इसी प्रकार की अनेकों पॉलिसियों के बारे में जानना चाहते हैं।

तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको ऐसी तमाम पॉलिसियों के विषय में बताऊंगी, जिससे आपको यह पता चलेगा कि एलआईसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

एलआईसी बीमा (LIC Schemes / Policies)

  1. एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी (LIC Jeevan Labh Policy)
  2. एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी (LIC Jeevan Umag Policy)
  3. एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy)

आइए इनके  विषय में विस्तार पूर्वक जानते हैं-

एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी (LIC Jeevan Labh Policy)

LIC जीवन लाभ पॉलिसी एक Limited Premium Policy है। जिसमें Policy Period से कम साल तक पैसे भरने होते हैं।

इसमें 15 साल की Policy पर 10 साल और वहीं 21 साल की Policy के लिए 15 साल और 25 साल की Policy के लिए 16 साल तक Premium भरना होता है।

एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी के तहत अगर कोई ग्राहक हर महीने ₹794 का प्रीमियम जमा करता है तो उसे 5.25 lakh की Majority मिलती है।

इस पॉलिसी में 4 तरह के rider मिलते हैं, इसमें Accidental Death एवं Disability Benefit Rider, Accidental Benefit rider, New Term Insurance riders और New Critical Endless Benefits rider भी शामिल है।

LIC जीवन लाभ पॉलिसी में Minimum Sum Assured ₹200000 और अधिकतम sum Assured की कोई सीमा नहीं है।

यह एक limited Premium policy है, जिसमें Policy Period से कम साल तक ही आपको पैसे भरने होते हैं।

LIC जीवन लाभ पॉलिसी की विशेषताएं-

  • LIC जीवन लाभ पॉलिसी फीचर पॉलिसी लाभ और सुरक्षा दोनों देती है।
  • 8 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लोग इस पॉलिसी को आसानी से ले सकते हैं।
  • इसमें पॉलिसी की अवधि 16 से 25 वर्ष तक ली जा सकती है।
  • न्यूनतम ₹200000 की बीमा राशि लेनी होगी, अधिकतम इसके लिए कोई सीमा नहीं है।
  • 3 साल के प्रीमियम के भुगतान पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध होती है।
  • प्रीमियम पर टैक्स की छूट दी जाती है।
  • पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को सम एश्योर्ड और बोनस का लाभ दिया जाता है।

एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी (LIC Jeevan Umag Policy)

LIC जीवन उमंग पॉलिसी के तहत अगर हर महीने प्रीमियम आप देना चाहते हैं तो आप 794 रुपए का प्रीमियम दे सकते हैं।

इसके अलावा आप चाहे तो सालाना प्रीमियम भी दे सकते हैं, उसके लिए आपको ₹9340 का भुगतान करना होता है।

इस तरह एलआईसी जीवन उमंग के पॉलिसी के दौरान ₹139045 का प्रीमियम देना होता है।

जब इस पॉलिसी के 25 साल पूरे हो जाएंगे तो इसकी Majority हो जाएगी और उसके बाद आपको लगभग 5.25 lakh Majority के तौर पर वापस मिलेंगे।

अगर आप LIC जीवन उमंग पॉलिसी के तहत 30 साल के उमंग पॉलिसी पर ₹200000 का sun Assured की जीवन लाभ पॉलिसी का चयन करते हैं।

तो Policy के term के तहत आपको 25 साल का चयन करना होगा, जिसके लिए आपको 16 साल तक Premium का भुगतान करना होगा।

LIC जीवन उमंग पॉलिसी की विशेषताएं-

  • अगर आप इस पॉलिसी के तहत 2800000 रुपए का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको महीने भर में सिर्फ 1302 रुपए का प्रीमियम भरना होगा।
  • इस हिसाब से अगर देखा जाए तो रोजाना आपको लगभग ₹44 बचत करने होंगे, तब आप इस पॉलिसी के तहत 2800000 रुपए का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर आप यह पॉलिसी लेते हैं और प्रीमियम भरते हैं तो साल भर में आपको तकरीबन ₹15298 जमा करने पड़ेंगे।
  • अगर आप इस पॉलिसी को 30 सालों के लिए लेते हैं तो फिर आप कुल राशि 4.58 लाख रुपए जमा करने होंगे,जिसके तहत कंपनी आपको हर साल ₹40000 रिटर्न भी करेगी।
  • इस तरह से आप चाहे तो 30 साल से एक 100 साल के बीच आप तकरीबन 27.60 लाख रुपए तक का फायदा कमा सकते हैं।
  • अगर निवेशक की आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता की स्थिति आ जाती है तो इस पॉलिसी के तहत Term Rider Benefit भी आपको दिया जाता है।
  • अगर कोई एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी लेना चाहता है तो उसे कम से कम ₹200000 का बीमा कराना होगा।

एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी 15 साल (LIC Jeevan Anand Policy)

LIC की तमाम पॉलिसियों में से सबसे लोकप्रिय पॉलिसी है जीवन आनंद पॉलिसी। इस पॉलिसी के जरिए अब भविष्य के लिए अच्छा पैसा बचा सकते हैं।

इस पॉलिसी में दो बोनस मिलता है, जो अलग-अलग समय पर मिलता है। इस Policy में आप ₹100 से कम यानी रोजाना ₹76 जमा करके 10.33 lakh एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन आनंद पॉलिसी में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु का कोई भी निवेशक पैसा लगा सकता है।

इस पॉलिसी में Majority के समय Fix Return मिलता है। साथ ही 15 साल तक लगातार निवेश करने पर इस Policy के जरिए हमें Bonus भी मिलता है।

इसे भी जरूर पढ़ें

LIC जीवन आनंद पॉलिसी की विशेषताएं-

  • जीवन आनंद पॉलिसी के तहत अगर पॉलिसी धारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के तहत नॉमिनी को अच्छा पैसा मिलता है।
  • इस पॉलिसी के तहत दुर्घटना मृत्यु के लिए बीमा, विकलांगता, टर्म इंश्योरेंस और गंभीर बीमारी कवर के लिए भी पैसे दिए जाते हैं।
  • दुर्घटना यह मृत्यु के समय आप चाहे तो बीमा राशि को बढ़ा भी सकते हैं।
  • इस पॉलिसी के तहत आप न्यूनतम बीमा राशि ₹100000 निवेश करना होता है।
  • इस पॉलिसी के तहत निवेशक चाहें तो अपने सम एश्योर्ड को बढ़ा सकते हैं और क्लेम राशि भी बढ़ा सकते हैं।
  • इस पॉलिसी में आप चाहे तो एकमुश्त राशि निकाल सकते हैं या सुनिश्चित मानसिक रिटर्न भी ले सकते हैं।

Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में आपने जाना कि LIC में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर एलआईसी की विभिन्न पॉलिसियों के बारे में अच्छी तरह जानकारी हासिल हुई होगी।

अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा कीजिएगा

और अगर आपके मन में इससे संबंधित कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

FAQ : एलआईसी बीमा से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जीवन बीमा कितने साल का होता है?

जीवन बीमा न्यूनतम 10 साल से अधिकतम 20 साल तक के लिए होता है आप न्यूनतम₹50000 से लेकर अधिकतम कितने रुपए तक चाहे उतने रुपए निवेश कर सकते हैं इसमें आप अपनी सुविधा अनुसार तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं।

एलआईसी में 100000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

एलआईसी में ₹100000 20 साल के लिए इन्वेस्ट करने पर आपको 20 साल के बाद तकरीबन 2.5 लाख रुपए की मेजोरिटी राशि मिलेगी।

₹12 में बीमा क्या है?

₹12 की बीमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2015 में शुरू की गई थी।जिसके तहत आप सिर्फ सालाना ₹12 का प्रीमियम देकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फायदा उठा सकते हैं।

बीमा पर कितना पैसा खर्च करना चाहिए?

बीमा पर वर्तमान में अर्जित वार्षिक आय से 10 से 12 गुना अधिक रुपए खर्च करने चाहिए। अगर आप प्रतिमाह ₹30000 कमाते हैं तो आपको ₹30000 का 12 गुना यानी 360000रुपए से अधिक खर्च करने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *