आपके घर में एक नन्ही सी बेटी ने जन्म लिया है तो आप सरकार की ओर से मिलने वाले सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना के तहत आप अपने बच्चे के पढ़ाई, उच्च शिक्षा एवं शादी इत्यादि में सरकार की ओर से सहायता राशि पा सकते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को इसी उद्देश्य बनाया गया है। यह स्कीम केवल बेटियों के लिए ही बनाया गया है।
सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए एक छोटी सी बचत योजना के तौर पर शुरू की गई है, जो बेटियों के भविष्य में होने वाले खर्चों में मदद करती है।
सरकार इस योजना के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी शुरू की है। अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
साथ ही साथ यह जानना चाहते हैं कि सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक 1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा तो उसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में
आज हम जानेंगे -
सरकार की ओर से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के नाम से माता-पिता या उनके अभिभावक द्वारा यह खाता खुलवाया जा सकता है, जिसमें ₹200 से 1.50लाख तक निवेश किया जा सकता है।
इस योजना का खास उद्देश भविष्य में लड़कियों के पढ़ाई व शादी इत्यादि में होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए सहायता राशि प्रदान करना है।
सरकार का यह प्रयास है कि देश की बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके या योजना खाता परिवार का कोई भी सदस्य जैसे माता-पिता या अन्य लीगल अभिभावक द्वारा खुलवाया जा सकता है। योजना के तहत केवल बेटियों का खाता खोला जाता है।
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
वर्ष | जनवरी 2022 |
लाभार्थी | 0 से 10 वर्ष की बालिकाएं |
निवेश राशि | न्यूनतम निवेश- 250/- अधिकतम निवेश – 150000/- कुल अवधि -15 वर्ष |
परिवार में कुल कितने खाते खुलवा सकते है | केवल 2 बालिकाओं के (पहली बेटी होने के बाद दूसरी बार जुड़वाँ बेटियां होने की कंडीशन पर तीन बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है।) |
सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म | सुकन्या समृद्धि योजना Form Download |
मेट्यूरिटी अवधि | 21 वर्ष |
- सुकन्या समृद्धि योजना हेतु बालिका की अधिकतम उम्र 10 वर्ष होनी चाहिए।
- सलाना न्यूनतम निवेश कम से कम ₹1000 एवं अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक होनी चाहिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में वर्तमान में ब्याज दर 7.60% दी जाती हैं।
- अगर आप प्रीमियम का भुगतान मानसिक तौर पर करना चाहते हैं तो प्रत्येक माह की 1 तारीख और यदि सलाना जमा करना चाहते हैं तो प्रत्येक वर्ष के 1 अप्रैल को जमा करनी होगी।
- बालिका के 18 वर्ष पूरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा हेतु 50% राशि निकाली जा सकती है।
- आप चाहे तो सुकन्या समृद्धि योजना का खाता दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ आपको उस बच्चे के लिए भी उठा सकते हैं, जिसको आप ने गोद लिया हो।
- यदि लड़की बालिक होने के बाद अपना अकाउंट खुद चलाना चाहती है तो यह भी किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के प्रीमियम राशि की गणना कैसे करें?
माना किसी बालिका का जन्म 2022 में हुआ था, उसके माता-पिता द्वारा वर्ष 2022 से ही प्रति वर्ष रू.100000/- इस योजना के तहत जमा करने शुरू कर दिए। इस प्रकार उन्हें कुल 15 वर्षो तक (2036) तक प्रीमियम देना होगा। जिसका कुल प्रीमियम रुपये 150000/- जमा होगा। इसके बाद वर्ष 2042 बालिका को कुल 4395380.96/- रुपये की धनराशि प्राप्त होगी।
वित्तीय वर्ष | प्रतिवर्ष जमा राशि (₹) | मिलने वाला कुल ब्याज (₹) | साल के अंत में कुल राशि |
2022 | 100000 | 7600 | ₹107600 |
2023 | 100000 | 15777.6 | ₹223377.6 |
2024 | 100000 | 24576.70 | ₹347954.30 |
2025 | 100000 | 34044.53 | ₹481998.82 |
2026 | 100000 | 44231.91 | ₹626230.73 |
2027 | 100000 | 55193.54 | ₹781424.27 |
2028 | 100000 | 66988.24 | ₹948412.52 |
2029 | 100000 | 79679.35 | ₹1128091.87 |
2030 | 100000 | 93334.98 | ₹1321426.85 |
2031 | 100000 | 108028.44 | ₹1529455.29 |
2032 | 100000 | 123838.60 | ₹1753293.89 |
2033 | 100000 | 140850.34 | ₹1994144.23 |
2034 | 100000 | 159154.96 | ₹2253299.19 |
2035 | 100000 | 178850.74 | ₹2532149.93 |
2036 | 100000 | 200043.39 | ₹2832193.32 |
2037 | 0 | 215246.69 | ₹3047440.01 |
2038 | 0 | 231605.44 | ₹3279045.45 |
2039 | 0 | 249207.45 | ₹3528252.91 |
2040 | 0 | 268147.22 | ₹3796400.13 |
2041 | 0 | 288526.41 | ₹4084926.54 |
2042 | 0 | 310454.42 | ₹4395380.96 |
सुकन्या योजना के खाते मुख्यतः पोस्ट ऑफिस से खुलवाए जाते है। इसके साथ-साथ लगभग सभी सरकारी बैंको से भी इस योजना का खाता खुलवाकर इसमें निवेश शुरू किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में किए गए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव
- सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम ₹250 सालाना जमा करने होते थे, लेकिन इस योजना में बदलाव करके न्यूनतम राशि अगर आप किसी ₹250 जमा नहीं कर पाते हैं तो आपको मिलने वाले मेजॉरिटी राशि के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा यानी आप डिफॉल्टर घोषित कर दिए जाएंगे।
- पुराने नियम के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना में तीन बेटियों का ही अकाउंट खुलवाया जा सकता था।
लेकिन इसे बदलकर अब दो बेटियों तक सिर्फ खाता खुलवाने का प्रावधान कर दिया गया है।
- पहले के नियम में तीसरी बेटी के खाता खोलने का भी प्रावधान था।
लेकिन उनका इनकम टैक्स के सेक्शन 80c से लाभ नहीं मिलता था लेकिन अब नए बदलाव के अनुसार अब तीसरी बेटी को भी सेक्शन 80c में टैक्स बेनिफिट दिया जाएगा।
- पहले नियम के अनुसार सुकन्या समृद्धि का अकाउंट केवल 2 कारणों समय से पूर्व बंद किया जा सकता था, पहला यदि किसी बच्चे की मृत्यु हो जाती है तथा दूसरा यदि बेटी की विदेश में शादी हो जाती है।
लेकिन अब इस नियम में बदलाव किए गए हैं,अब सुकन्या समृद्धि का अकाउंट कुछ और कारणों से भी बंद किया जा सकता है। जैसे यदि बेटी को कोई खतरनाक बीमारी हो जाए या बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो जाए तो भी वह सुकन्या समृद्धि अकाउंट को बंद करवा सकते हैं।
सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा?
सुकन्या योजना में अगर आप 15 वर्ष तक ₹1000 निवेश करते हैं तो आपको 21 वर्ष पूरे होने पर ₹5,09,212 मिलती हैं। इस स्कीम की कुल अवधि 15 वर्ष की होती है ना की 14 वर्ष की।
इसलिए हर महीने ₹1000 15 सालों तक जमा करना होता है। इसके बाद खाता अगले 7 सालों में यानि 21 वर्ष में मैच्योर हो जाता है, जिसके बाद आप अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं, जबकि बेटी की 18 वर्ष होने के बाद आप आधा पैसा निकाल सकते है।
सुकन्या योजना में 15 वर्ष तक ₹1000 जमा करने पर 18 वर्ष में 2,54,606 रुपए मिलते हैं, वहीं अगर आप 21 साल के बाद इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप 5,09,212 रुपय रिटर्न के तौर पर पाते हैं।
प्रति माह जमा ₹1000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹12,000 /- |
15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹1,80,000/- |
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹3,29,000/- |
Maturity पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹5,09,212/- |
सुकन्या योजना में ₹2000/- मासिक जमा करने पर
प्रति माह जमा ₹2000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹24000/- |
15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹3,60,000/- |
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹6,58,425/- |
Maturity पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹10,18,425/- |
सुकन्या योजना में ₹5000/- मासिक जमा करने पर
प्रति माह जमा ₹5000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹60000/- |
15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹9,00,000/- |
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹16,46,062/- |
Maturity पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹25,46,062/- |
सुकन्या योजना में ₹10000/- मासिक जमा करने पर
प्रति माह जमा ₹10000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹1,20,000/- |
15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹18,00,000/- |
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹33,30,307/- |
Maturity पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹51,03,707/- |
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में अपने सुकन्या समृद्धि योजना के विषय में जाना। आज आपने जाना की सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक 1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर इस योजना से संबंधित जानकारी मिल गई होगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
FAQ: सुकन्या समृद्धि योजना से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सुकन्या समृद्धि योजना में आप पैसे नगद, चेक डिमांड ड्राफ्ट या ई- ट्रान्सफर ट्रांसफर द्वारा जमा कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना का टोल फ्री नंबर 18002666868 हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता केवल 10 वर्ष तक की लड़कियां हैं खुलवा सकती है तथा इसमें पैसा काफी लंबे समय तक फसाया जाता है।
मैं Megha Gupta मैंने अपनी ग्रेजुएशन फ़िज़िक्स से की हुई है, पर मेरा interest फाइनेंस सेक्टर में भी बहुत ज़्यादा है, इसीलिए मैंने 2 साल से फाइनेंस सेक्टर पर कंटेंट राइटिंग के लिए काम कर रही हूँ, इन 2 सालों में मैंने freelancer के तौर HeatRec solution के फाइनेंस बेस्ड वेबसाइट पर कंटेंट राइटर का भी काम किया है।