आज के समय में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसका बैंक में सेविंग अकाउंट ना हो।
ऐसे में अधिकतर लोगों की यही तलाश होती है कि वह एक ऐसे बैंक का तलाश करें, जहां पर सेविंग अकाउंट में ब्याज दर अधिक मिले।
क्या? आप भी ऐसा ही सोचते हैं।
अगर हां, तो आपके मन में यह प्रश्न अवश्य होता होगा कि सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिलता है? या कौन सा बैंक सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज देती है?
अगर आप भी इन सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़िएगा।
आज के इस आर्टिकल में मैं आपको सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिलता है? इसके विषय में पूर्ण जानकारी दूंगी।
तो चलिए ज्यादा समय को ना गवाते हुए अपने इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिलता है?
सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिलता है?

आज के समय में Saving Account को निवेश का सबसे अच्छा जरिया माना जाता है।
बैंक हो या चाहे पोस्ट ऑफिस जहां पर भी हम अपने पैसे को जमा करते हैं, वहां पर हमें कुछ ब्याज मिलता है। ऐसे Account को हम (Saving Account) सेविंग अकाउंट कहते हैं।
इस ब्याज का इस्तेमाल हम अपने खर्चो को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
कई बैंक ऐसे होते हैं, जो अपने ग्राहकों को जमा राशि पर अच्छा- खासा ब्याज देते हैं और किसी-किसी बैंक में ब्याज की गणना निश्चित अवधि तक खाते में जमा भी कर दी जाती है।
कुछ बैंक ऐसे भी है, जो अपने ग्राहकों को 4% से लेकर 7% तक का ब्याज देती है। वहीं कुछ बैंक ऐसे भी होते हैं, जो 3% से भी कम ब्याज दर देती है।
वहीं अगर कमाई हुई पैसे को अगर हम सेविंग अकाउंट में डालते हैं तो हमें सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि हमें कमाई गई पैसे से कुछ अन्य मुनाफा ब्याज के तौर पर मिल जाता है।
जिससे हम अपने दिनचर्या में होने वाले चीजों में पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेविंग खाते में कम से कम पैसे में निवेश किया जा सकता है।
सेविंग अकाउंट हमारी सभी जरूरतों में से एक है, जो हर किसी के पास होना अत्यंत जरूरी है और उसका उपयोग भी हमें करना आना चाहिए।
सेविंग अकाउंट ना आपको कुछ पैसे बचाने में मदद करेगा, बल्कि जब भी आपको जरूरत होगी तो आप आसानी से इससे पैसे निकाल सकते हैं।
अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग सेवाएं प्रदान करती है।
ऐसे में अगर आप बैंकों में Saving Account खुलवाते हैं तो अलग-अलग Bank सेविंग अकाउंट में अलग-अलग ब्याज दर देती है, जो कुछ इस प्रकार है-
- HDFC Bank Saving Account में 3.5 0% का ब्याज देती है।
- Axis Bank Saving Account में 3.50% तक का ब्याज देती है।
- Kotak Mahindra Bank अपने ग्राहकों को Saving Account में 3.50 फ़ीसदी का ब्याज दर मुहैया कराती है।
- Yes Bank अपने ग्राहकों को Saving Account पर 5.25 फ़ीसदी तक का ब्याज दे देती है।
- Bandhan Bank Saving Account में 6 फ़ीसदी तक का ब्याज देती है।
- Laxmi Vilas Bank अपने ग्राहकों को Saving Account में 3.25 से 3.75% तक का ब्याज दर मुहैया कराती है।
- Induslnd Bank Saving Account पर 5 % तक का ब्याज देती है।
- RBL Bank Saving Account पर 4.25 से 6 % तक का ब्याज देती है।
- IDFC Bank अपने ग्राहकों को Saving Account पर 4 से लेकर 5 फ़ीसदी सलाना ब्याज दर ऑफर करती है।
- वही ICICI Bank की बात करें तो यह आपको Saving Account पर महज 3 से 3.50 फिजदी सलाना ब्याज देती है।
- देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI जो अपने ग्राहकों को सलाना महज 2.70 फिसदी ब्याज बचत दर मुहैया कराता है।
- वही PNB (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों को 2.90 फीसदी ब्याज Saving Account पर देता है।
- Bank Of Baroda 2.90 फिसदी सलाना ब्याज Saving Account पर देता है।
- IDFC First Bank Saving Account पर 4% से 6% तक ब्याज दर मुहैया कराता है।
- वहीं दूसरी ओर पोस्ट ऑफिस Saving Account में अन्य बैंकों की तुलना में बेहतर सुविधा देती है, यह अपने ग्राहकों को Saving Account के तहत 4% की दर से वार्षिक ब्याज दर मुहैया कराती है।
कौन सा बैंक में सबसे ज्यादा ब्याज देता है 2023 (sabse jyada interest kon sa bank deta hai)
वर्तमान में HDFC Bank हमें अन्य बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा ब्याज मुहैया करा रहा है।
18 मई 2022 से HDFC Bank की नई ब्याज दरें जारी की गई है, जिसमें 9 महीने की FD पर 4.50% ब्याज दिया जा रहा है, जबकि यह पहले 4.40% था।
इसके अलावा 2 साल की FD पर ब्याज दर 5.40% है।
इतना ही नहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर 1 से 10 साल के लिए ब्याज दर पहले 6.3 5% था, वहीं अभी यह बढ़ाकर 6.50 कर दिया गया है।
वन वहीं अन्य प्राइवेट बैंक भी अब इससे पीछे नहीं रह गए हैं, DCB Bank 1 साल की FD पर अपने ग्राहकों को 5.55 और 2 साल की FD पर 6.25 फ़ीसदी ब्याज दे रहा है।
सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 साल की FD पर 5.10 और 2 साल के लिए 5.20 फ़ीसदी ब्याज दे रहा है। Punjab National Bank भी 1 साल और 2 साल की FD पर 5.10% ब्याज दर मुहैया करा रहा है।
सबसे भरोसेमंद बैंक में सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिलता है?
आज के समय में अधिकतर लोग सरकारी बैंक को ही सबसे भरोसेमंद बैंक मानते हैं।
ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सबसे बड़ा सरकारी बैंक माना जाता है, जो अपनी सेवाओं को देश के हर एक कोने तक पहुंचा रहा है।
अगर आप SBI की विभिन्न प्रकार की ब्याज दरों को जानना चाहते हैं तो अब मैं आपको उसी के विषय में पूर्ण जानकारी देने जा रही हूं।
इसे भी जरूर पढ़ें
- एक आदमी कितना बैंक अकाउंट रख सकता है
- आईसीआईसीआई बैंक पर्सनल लोन इंट्रेस्ट रेट कितना है?
- सबसे सस्ता होम लोन कौन सा बैंक देता है?
SBI Fixed Deposit Interest Rate (Per year 2022-23)
अधिकतम स्लैब दर | 6.10% (1000 दिन के लिए) |
1 साल के लिए | 5.45% |
2 साल के लिए | 5.50% |
3 साल के लिए | 5.60% |
4 साल के लिए | 5.60% |
5 साल के लिए | 5.65% |
Tax- Saving Fund | 5.65% |
SBI FD Interest Rate 2023 (2 करोड़ रुपए से कम की Domestic Deposit पर)
Time Duration | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
7 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
46 दिन से 179 दिन | 4.25% | 4.75% |
180 दिन से 210 दिन | 4.50% | 5.00% |
211 दिन से 1 वर्ष तक | 5.00% | 5.50% |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 6.00% | 6.50% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 5.25% | 5.75% |
3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 5.25% | 5.75% |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 5.00% | 5.50% |
Conclusion
आज के आर्टिकल में आपने जाना की सेविंग अकाउंट पर कितना ब्याज दर मिलता है?
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर सेविंग अकाउंट पर अलग-अलग बैंक कितना ब्याज देती है,यह अच्छी तरह समझ में आ गया होगा।
अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर कीजिएगा।
अगर आपके मन में इससे संबंधित कोई सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कर अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
FAQ: बैंक ब्याज दर से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सेविंग अकाउंट में पूरे 1 साल में न्यूनतम ₹100000 तथा अधिकतम 1000000 रुपए का लेनदेन कर सकते हैं।
बचत खाते में पैसे रखने की कोई सीमा नहीं है। आप कितना बचत कर सकते हैं, इसके लिए कोई कानून सीमित नहीं कर सकता है और ऐसा कोई नियम भी नहीं है।
एक आदमी एक से अधिक सेविंग अकाउंट खोल सकता है। इसे लेकर सरकार की ओर से कोई नियम नहीं बनाए गए है।
अगर आप पोस्ट ऑफिस में ₹100000 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो आपको 7% के ब्याज से 5 साल के बाद आपको कल मेजोरिटी राशि 1,41,448 रुपए मिलेंगे यानी कुल एक 41,478 रुपए आपको ब्याज के तौर पर मिलेंगे।