पैन कार्ड से सिबिल कैसे चेक करें? | PAN card se Cibil kaise check kare

जैसा की आप सभी को पता होगा कि हमारा सिविल स्कोर ही यह निर्धारित करता है कि हमें लोन कितना मिलेगा।

किसी भी सरकारी बैंक और नान बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी से लोन लेने के लिए हमारा सिविल स्कोर बेहतर होना चाहिए, तभी हमें कोई भी बैंक या फाइनेंसियल कंपनी लोन मुहैया कराती है। 

ऐसे में आज के समय में बैंक में खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य माना जाता है, किंतु क्या आपको पता है कि आप पैन कार्ड से अपने सिविल स्कोर की भी जांच कर सकते हैं।

जी हां, पैन कार्ड से सिविल चेक किया जा सकता है। आज मैं इसी के विषय में आपको बताऊंगी। आज आप जानेंगे कि पैन कार्ड से सिविल कैसे चेक करें? (PAN card se Cibil kaise check kare)

अगर आपको भी लोन की जरूरत है और आप अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं, हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़िएगा। 

आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप पैन कार्ड के जरिए सिबिल स्कोर चेक करना सीख जाएंगे।

आप लोगों में से अधिकतर लोग ऐसे होंगे, जिन्हें यही नहीं पता होगा कि सिविल स्कोर होता क्या है? तो आइए सबसे पहले जानते हैं सिविल स्कोर क्या होता है?

सिबिल स्कोर क्या होता है? (CIBIL Score kya hota hai?)

पैन कार्ड से सिबिल कैसे चेक करें?

सिबिल स्कोर तीन अंको की संख्या होती है, जो 300 से शुरू होती है तथा अंतिम 900 तक होती है।

जिस भी व्यक्ति का सिबिल स्कोर 700 या उससे अधिक होता है, उसका सिविल अच्छा माना जाता है और उसे कभी भी लोन मिलने में कठिनाई नहीं होती है। 

वहीं अगर किसी व्यक्ति का सिबिल स्कोर 700 या उससे कम होता है तो वैसे ही स्थिति में उन्हें लोन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार सिविल स्कोर की जरूरत क्यों पड़ती है तो मैं आपको बता दूं कि जब भी आप किसी बैंक या फाइनेंसियल कंपनी से लोन लेने जाते हैं तो उनके पास फाइनेंसियल कंडीशन जांचने का कोई जरिया नहीं होता है।

इस परिस्थिति में बैन या लोन देने वाली कंपनी ग्राहक के फाइनेंसियल स्टेटस को चेक करने के लिए सिविल रिकॉर्ड (Cibil Score) की जांच करती है और उसी के आधार पर लोन देने का कार्य करती है।

अगर आपका सिविल स्कोर 700 या उससे अधिक होता है तो आपको मार्केट में लोन लेने पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

साथ ही साथ आपको कम ब्याज दर भी कम लगते हैं तथा उनके साथ अनेकों  ऑफर भी मिलते हैं।

वहीं अगर आपका सिविल स्कोर 500 से 700 के बीच पाया जाता है तो आपको लोन मिलने की संभावना तो होती है, लेकिन ब्याज दर यानी इंटरेस्ट रेट अत्यधिक लग सकते हैं।

वहीं अगर आपका सिविल स्कोर 500 से कम पाया जाता है तो आपको लोन मिलने की उम्मीद बेहद कम मानी जाती है। 

पैन कार्ड से सिबिल कैसे चेक करें? (PAN card se CIBIL kaise check kare?)

अगर आपके पास पैन कार्ड है तो आप घर बैठे अपना सिबिल बिल्कुल मुफ्त में जा सकते हैं।

पैन कार्ड से सिविल जांचने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

Step 1 – सबसे पहले आपको सिविल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

सिविल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे क्लिक करें

Step 2 – उसके बाद आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज तथा जानकारियां मांगी जाएगी, जिसे सही पूर्वक भर ले।

जैसे-

  • Full Name 
  • Email
  • Full Address
  • Date of Birth 
  • Mobile Number

Step 3 – सारी जानकारियां भरने के बाद आपसे आप का पहचान पत्र मांगा जाएगा, जहां आप पैन कार्ड के ऑप्शन का चयन करें।

Step 4 – उसके बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर डालने के लिए कहा जाएगा। जिसे सही पूर्वक भर दे।

Step 5 – उसके बाद income source का चयन करें और अपना सही Income source भरकर फॉर्म को summit कर दे।

फॉर्म सबमिट करते ही आपका सिविल अकाउंट ओपन हो जाएगा और आप मुफ्त में अपना क्रेडिट रिपोर्ट देख पाएंगे।

इस प्रकार आप आसानी से घर बैठे निःशुल्क पैन कार्ड के जरिए अपना सिबिल स्कोर जांच सकते हैं। 

नीचे मैं आपको कुछ वेबसाइट के नाम बता रही हूं जिसकी मदद से भी आप पैन कार्ड से सिविल की जांच कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है-

  1. Cibil.com
  2. Paisabazaar.com
  3. Wishfin.com
  4. Bajajfinserv.com 
  5. Cred.club
  6. Bank Bazaar.com
  7. Paytm app  etc…

किंतु जब आप निःशुल्क सिबिल की जांच करते हैं तो वह आपको कुछ सीमित ही जानकारी दे पाता है। 

अगर आपको पूरी जानकारी की आवश्यकता है तो आपको सिबिल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा,उसके तत्पश्चात ही आप सिविल की पूरी जानकारी देख पाएंगे।

आइए अब इसके विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें

सिविल वेबसाइट से केवल आधार कार्ड के जरिए सिविल की जांच कैसे करें?

अगर आप रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन फीस का भुगतान करके सिबिल की पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

Step 1 – सबसे पहले आपको सिबिल कंपनी के ऑफिशल वेबसाइट www.cibil.com पर जाना होगा।

Step 2 – इसके बाद आपको सिविल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा।

Step 3 – सिविल की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपने बैंक खाता और पेन कार्ड  की जानकारी भरनी होती है।

Step 4 – उसके बाद सिबिल रिपोर्ट पाने के लिए जब आप रजिस्ट्रेशन करेंगे तो आपको ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।

Step 5 – अगर आप रजिस्ट्रेशन के दौरान 1 महीने की अवधि का चयन करते हैं तो आपको ₹350 फीस का भुगतान करना होगा, वही 6 महीने की अवधि के लिए ₹800 तथा 1 साल की अवधि के लिए ₹1200 फीस का भुगतान करना होगा।

यह भुगतान राशि आप अपना सिबिल रिपोर्ट पूर्ण रूप से जांचने के लिए दे रहे हैं, ना कि रजिस्ट्रेशन के लिए।

इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि सिविल कंपनी कभी भी रजिस्ट्रेशन के लिए आपसे पैसे नहीं लेती है। वह आपको सिविल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पैसे लेती है।

जैसे ही आप अपनी सारी जानकारियों को भरेंगे 24 घंटे के भीतर सिबिल रिपोर्ट आपके ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा, जहां से आप पूर्ण रुप से अपनी सिविल की जांच कर सकते हैं।

सही सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए? (Acha CIBIL score kitna hota hai?)

अगर आपको लोन की आवश्यकता है तो आपका सिविल स्कोर सही मायने में 700 या उससे अधिक होना चाहिए।

700 सिविल होने पर किसी भी बैंक से आपको आराम से लोन मिल जाता है। साथ ही साथ आप चाहे तो क्रेडिट कार्ड के लिए भी अप्लाई करके क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में आपने जाना कि पेन कार्ड से सिविल कैसे चेक करें? पेन कार्ड से निःशुल्क सिविल कैसे जांच करें? पैन कार्ड से शुल्क भुगतान करके सिविल कैसे जांच करें? 

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर पैन कार्ड के जरिए सिविल कैसे जांच की जाती है,इसके विषय में सटीक जानकारी मिल गई होगी। 

अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिएगा और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कर अपना सवाल पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *