ऐसे लोग जो मुर्गी पालन करना चाहते हैं या कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुर्गी पालन योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत मुर्गी फार्म खोलने पर सरकार द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाएगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
जैसे योगी सरकार द्वारा पशुपालन के लिए लोन उपलब्ध कराया जा रहा था, अब मुर्गी पालन के तहत उन लोगों को लोन मुहैया कराया जाएगा।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और आप अपना मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या कर रहे तो आज का आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद है।
आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023 के विषय में पूर्ण जानकारी मिलने वाली है,
तो आइए अपने इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023 के विषय में पूर्ण जानकारी।

मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023
आज हम जानेंगे -
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुर्गी पालन योजना से छोटे मुर्गी पालकों को काफी लाभ मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन एवं मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार से सहयोग प्रदान किए जा रहे हैं।
इसी के साथ जो भी किसान मुर्गी पालन करना चाहते हैं, उन्हें व्यवसाय शुरू करने एवं व्यवसाय को बढ़ाने हेतु सब्सिडी युक्त लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिस प्रकार योगी सरकार ने पशुपालन के लिए लोन की योजना की शुरुआत की थी। उसी प्रकार से मुर्गी पालन हेतु बैंक द्वारा लोन लोगों को दिलवा रही है।
जिससे वह अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के साथ-साथ लोन के साथ सब्सिडी की योजना भी लाई है। जिससे लाभुकों को लोन चुकाने में मदद मिल सके।
योगी सरकार ने मुर्गी पालन योजना के तहत पोल्ट्री व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक और व्यवहारिक मुर्गी पालन विकास नीति जारी की है।
जिसके लिए राज्य सरकार किसानों को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के सहयोग दे रही है। किसान भाई या कोई भी युवा मुर्गी पालन योजना से अपनी स्थाई आय सुनिश्चित कर सकता है। इसके साथ ही खेती पशुपालन मुर्गी पालन के साथ-साथ किसान भाई भी अपनी इनकम में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक है और अपना खुद का व्यवसाय मुर्गी पालन के क्षेत्र में शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह बहुत ही सही अवसर है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपना काम खुद का शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण पर नहीं कर पाते हैं।
ऐसे में अगर आप मुर्गी पालन योजना का लाभ प्राप्त करके खुद का व्यवसाय शुरू करते हैं तो आपको काफी लाभ मिलता है और आप आत्मनिर्भर भी बनते हैं। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको मुर्गी पालन योजना से संबंधित आवश्यकताएं, पात्रता निम्नलिखित चीजों के विषय में जानकारी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है।
आइए इन चीजों पर विचार करते हैं।
मुर्गी पालन योजना के लिए आवश्यकताएं
अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है-
- एक अच्छी नस्ल की मुर्गी का चुनाव करना।
- हमारे देश या विदेश में अधिक अंडे देने के लिए सबसे अच्छी नस्ल सफेद मुर्गी को माना जाता है, जिसे हम वाइट लेग हॉर्न के नाम से जानते हैं।
- मांस उत्पादन के लिए कोर्निस, न्यूहेंपशायर, असील, चटगांव इत्यादि नस्ले होती है।
- मुर्गी पालन के लिए हमेशा ऐसी मुर्गियां लगानी चाहिए जो बड़े अंडे देती हो।
- एक अच्छे मुर्गे का चुनाव करना अत्यंत आवश्यक है।
- एक अच्छे मुर्गे का शेर चौड़ा होना चाहिए ना कि सकरा और गोल।
- शिखा लाल और चमकदार होना चाहिए।
- पेट बड़ा और त्वचा कोमल और लचीला होना चाहिए।
- जघन स्थान चौड़ा और योनि अंडाकार होना चाहिए।
- मुर्गी फार्म खोलने के लिए पोल्ट्री हाउस, छोटा दाना, घर, बड़ी मुर्गियां, बीमारियों से बचाव के लिए टीके की दवाई, अंडे का डिब्बा, लाइटनिंग की व्यवस्था और गर्म स्थान होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश मुर्गी पालन योजना के लिए पात्रता और शर्तें
- मुर्गी पालन योजना के लिए आवेदन कर रहे व्यक्ति के पास कम से कम 3 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
- भूमि, पानी के स्रोत, जनसंख्या इत्यादि से 500 मीटर दूर होना चाहिए।
- केवल उत्तर प्रदेश के नागरिक होने चाहिए।
- बैंक में बचत खाता होना चाहिए।
- आवेदक के पास माता-पिता की खेती के लिए भूमि के 6 एकड़ जमीन होने चाहिए।
मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- Voter ID/ Driving License/ Passport/ Aadhar Card
- Address Proof
- Bank Passbook
- Passport Size Photo
- Project/ Project Report
मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश पंजीकरण 2023
- सबसे पहले ऑफिशियल साइट पर जाना होगा, जहां से आप इस योजना से संबंधित फॉर्म को पा सकेंगे।
- फार्म मिल जाने के बाद आप उसे ऑनलाइन भर सकते हैं।
- आपको फॉर्म में आपकी कुछ पर्सनल जानकारियां मांगी जाएगी, जिससे आपको सही पूर्वक भरना होगा।
- उसके बाद आपको कुछ दस्तावेज तथा फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए कहे जाएंगे।
- यह सारी प्रक्रिया करने के बाद आपको अपने सारे दस्तावेजों के साथ बैंक बुलाया जाएगा
- तथा अगर आप इस लोन को लेने के लिए योग्य होंगे तो आपके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट नंबर में आपकी लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023 के लिए कितना लोन मिलेगा?
अगर आप मुर्गी पालन के लिए अपना फार्म खोलना चाहते हैं तो फार्म खोलने के लिए आपको कुछ प्रतिशत अपना वाहन करना होगा तथा 60% से 70% व्यवसाय शुरू करने के लिए आप सरकार से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
योजना के माध्यम से आवेदक को 10000 पंक्तियों के साथ व्यवसाय शुरू करने को कहा जाता है। आपको इन व्यवसाय को शुरू करने में तकरीबन 7000000 रुपए की आवश्यकता होती है।
जिसमें आपको 21 लाख स्वयं लगाने होते हैं जबकि 14 लाख रुपए आपको सरकार की ओर से मुर्गी पालन योजना के तहत लोन के रूप में दिया जाता है जिसको आपको छोटे-छोटे किस्तों में चुकाना होता है।
मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023 के लाभ
- आपको अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए या व्यवसाय से संबंधित लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा।
- स्वच्छता का प्रमाण पत्र दिलाने में सरकार आपको मदद करेगी।
- राज्य में रोजगार बड़े इसके लिए सरकार आपको कई सारे ऑफर्स भी प्रदान करेगी।
- इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी।
- आपके राज्य में अंडे और मांस की मांग पूरी हो जाएगी।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में आपने मुर्गी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023 के विषय में पूर्ण जानकारी हासिल की।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर मुर्गी पालन योजना से संबंधित अधिकतर जानकारी मिल गई होगी।
अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कर अपना सवाल पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
FAQ : मुर्गी पालन योजना से संबंधित प्रश्न
1000 मुर्गी फार्म बनाने में तथा नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको तकरीबन ₹100000 से 1000000 रुपए तक लग सकते हैं।
मुर्गी दाना का रेट ₹35 प्रति किलो से ₹40 प्रति किलो रहता है।
पोल्ट्री फॉर्म गांव से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर होना चाहिए।