आप लोगों ने होम लोन के विषय में अवश्य सुना होगा। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को होम लोन काफी कम ब्याज दर पर मिल जाता है। ऐसे में हर कोई महिलाओं के लिए होम लोन के विषय में जानना चाहता हैं।
क्या आप भी यह जानना चाहते हैं कि ऐसे कौन-कौन से बैंक है,जो महिलाओं के लिए होम लोन प्रोवाइड करते हैं।
अगर हां तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िएगा आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको महिलाओं के लिए होम लोन के विषय में अच्छी तरह जानकारी मिल जाएगी तो चलिए अपने इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि महिलाओं के लिए होम लोन 2023

महिलाओं के लिए होम लोन 2023
आज हम जानेंगे -
वर्ष 2023 में न केवल होम लोन की ब्याज दरें का रिकॉर्ड लो लेवल पर था, बल्कि कई सरकारी नीतियों के तहत महिलाओं को घर खरीद पर विभिन्न प्रकार की छूट भी प्रदान की जा रही थी।
ऐसे में हर महिला उधरकर्ता अपने सपनों का घर खरीदने और बनाने का सपना देख रही थी।
यह वर्ष उनके लिए काफी ज्यादा किफायती भी हो सकता था, क्योंकि उन्हें काफी कम ब्याज दर पर होम लोन मिल जा रहा था।
आज के समय में RBI की ओर से कई बैंकों को यह दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह महिलाओं को भी होम लोन प्रदान करें और इसकी संख्या भी काफी ज्यादा तादाद में बढ़ रही है।
अगर आप भी एक महिला उधारकर्ता है और आप होम लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो आइए होम लोन के लिए RBI के दिशा निर्देशों के विषय में जानते हैं और साथ ही साथ होम लोन हम कैसे प्राप्त कर सकते हैं? इस विषय में भी पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
महिला होम लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप होम लोन लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है-
- Home loan application form
- 3 passport size photo
- Identity Proof
- Address Proof
- Salary Slip
- Bank Statement
- Signature
- Property Papers
- Previous Loan Details
- Good Cibil Score
अगर आपके निम्नलिखित दस्तावेज है तो आप आसानी से महिला होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि हमें कौन-कौन से बैंक होम लोन प्रदान करते हैं?
महिला होम लोन प्रदान करने वाले बैंक 2023
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
- बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
- कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
- भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
- पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
- एक्सिस बैंक (Axis Bank)
- सिटी बैंक (Citi Bank)
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
आइए इन बैंक के विषय में विस्तार पूर्वक जानते हैं कि यह बैंक किन ब्याज दरों पर महिलाओं को होम लोन प्रदान करती है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से महिला होम लोन कैसे लें? (Union Bank of India)
वर्ष 2021 के आखिरी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती करते हुए इसे 6.40% तक ब्याज दर कर दिया गया है। उसके बाद भारत में सबसे सस्ता होम लोन देने वाला बैंक बन गया था।
देश के कई सारे महिला उधारकरर्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन ले रहे थे।
होम लोन पर ब्याज दर | सबसे उचित दर (27 Oct 2021 से लागू) | उच्चतम दर |
वेतन भोगी महिलाओं के लिए | 6.40% | 7% |
स्वरोजगार करने वाली महिलाओं के लिए | 6.45% | 6.80% |
लोन चुकाने की अवधि | 30 साल | 30 साल |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.50% + GST | लोन राशि का 0.50%, ज्यादा से ज्यादा ₹15000 हो सकती है +GST |
बैंक ऑफ बड़ौदा से महिला होम लोन कैसे लें? (Bank of Baroda)
अपने ग्राहकों को उचित ब्याज दर पर होम लोन तो प्रदान करता है, किंतु बैंक की धीमी प्रक्रिया के कारण आपको इससे लोन लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
यदि आप कम ब्याज दर वाले लोन चाहते हैं तो आप बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन ले सकते हैं।
अगर आपको कम लोन की आवश्यकता है तो आप बैंक ऑफ बड़ौदा से केवल ₹200000 का महिला होम लोन भी ले सकते हैं, जो कि दूसरे बैंक नहीं देती है।
आइए बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन की ब्याज दरों को देखते हैं।
होम लोन पर ब्याज दर | सबसे उचित दर(31 Dec 2021 से लागू) | उच्चतम दर |
वेतन भोगी महिलाओं के लिए | 6.5% | 8.75% |
स्वरोजगार करने वाली महिलाओं के लिए | 6.75% | 8.75% |
लोन चुकाने की अवधि | 30 साल | 30 साल |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.50% + GST | लोन राशि का 0.50% या न्यूनतम राशि 8500 ₹ और ज्यादा से ज्यादा ₹15000 तक |
कोटक महिन्द्रा बैंक से महिला होम लोन कैसे लें? (Kotak Mahindra Bank)
कोटक महिंद्रा बैंक के जरिए भी काफी कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको व्यक्तिगत रिलेशनशिप मैनेजर मिलेंगे, जो महिलाओं के लिए होम लोन से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको आसानी से दे देगे।
कोटक महिंद्रा बैंक के महिला होम लोन ब्याज दर के विषय में जानते हैं।
होम लोन पर ब्याज दर | सबसे उजित दर | उज्जतम दर |
वेतन भोगी महिलाओं के लिए | 6.55% | 8.35% |
स्वरोजगार करने वाली महिलाओं के लिए | 6.55% | 8.50% |
लोन चुकाने की अवधि | 30 साल | 30 साल |
प्रोसेसिंग फीस | वर्तमान के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है | लोन राशि का 0.25% से 0.50% तक |
अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक से होम लोन किसी पर्व के समय लेते हैं तो आपको अच्छे खासे ऑफर और प्रोसेसिंग फीस में कई सारी छूट देखने को भी मिलते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक से महिला होम लोन कैसे लें? (State Bank of India)
भारतीय स्टेट बैंक एक सरकारी बैंक है जो महिला उधार कर्ताओं को 5 आधार अंकों से कम दर पर होम लोन मुहैया कराती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप SBI से होम लोन लेते हैं तो आपको 7% प्रतिवर्ष ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता है।
वही महिला उधारकर्ता को यह लोन 6.95% ब्याज दर पर मिल जाती है यानी महिलाओं से भारतीय स्टेट बैंक होम लोन के ब्याज दर पर 0.5% की छूट देता है।
आइए जानते हैं भारतीय स्टेट बैंक महिलाओं को होम लोन किस ब्याज दर पर देता है।
इसे भी जरुर पढें
होम लोन पर ब्याज दर | सबसे उचित दर | उज्ज्तम दर |
वेतन भोगी महिलाओं के लिए | 6.65% | 7.05% |
स्वरोजगार करने वाली महिलाओं के लिए | 6.95% | 7.25% |
लोन चुकाने की अवधि | 30 साल | 30 साल |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.40% + GST | लोनी राशि का 0.40%,GST के साथ न्यूनतम ₹10000 और अधिकतम ₹30000 तक |
आईसीआईसीआई बैंक से महिला होम लोन कैसे लें? (ICICI Bank)
महिला उधर कर्ताओं को आईसीआईसी बैंक काफी ज्यादा लोन मुहैया कराते हैं। जिसमें से एक प्रमुख लोन होम लोन भी है।
अगर आप आईसीआईसी बैंक द्वारा महिला होम लोन लेना चाहते हैं तो आइए इनके ब्याज दरों को देखते हैं।
होम लोन पर ब्याज दर | सबसे उचित दर | उज्जतम दर |
वेतन भोगी महिलाओं के लिए | 6.65% | 7.35% |
स्वरोजगार करने वाली महिलाओं के लिए | 6.95% | 7.50% |
लोन चुकाने की अवधि | 30 साल | 30 साल |
प्रोसेसिंग फीस | होम लोन राशि का 0.50% तक | होम लोन राशि का 0.50%, शुरुवात 1100 रुपए से |
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने महिला होम लोन के विषय में जाना। आज हमने जाना कि महिला होम लोन हमें कौन कौन सा बैंक प्रदान करता है? विभिन्न बैंकों का ब्याज दर क्या है?
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर महिला होम लोन से संबंधित अधिकतर चीजों के विषय में जानकारी मिली होगी।
अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो अप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कर अपना सवाल पूछ सकते हैं।
धन्यवाद