आमतौर पर जरूरत पड़ने पर जब भी किसी व्यक्ति को Loan की आवश्यकता पड़ती है तो वह अधिकतर Bank या किसी अन्य संस्थान का सहारा लेते हैं।
Bank या किसी अन्य संस्थानों में Loan के लिए apply करते वक्त Bank आपसे आपके Cibil Score के बारे में पूछता है।
Cibil Score के प्रदर्शन पर ही आपको Bank या कोई अन्य संस्थान Loan देती है।
आम आदमी वित्तीय लेनदेन में काफी लापरवाही करते हैं।
जिस कारण से उनका Cibil Score अच्छा नहीं रहता है और ऐसी परिस्थिति में उन्हें जरूरत पड़ने पर भी Bank या किसी अन्य संस्थान द्वारा Loan भी नहीं मिल पाता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि Loan के लिए कितना Cibil Score होना चाहिए तो घबराइए नहीं,आज मैं आपको उसी के विषय में बताऊंगी।
आज मैं आपको बताऊंगी कि Loan के लिए कितना Cibil Score होना चाहिए?
जिससे हमें Loan मिलने में कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े तो चलिए ज्यादा समय को ना गवाते हुए अपने इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं Loan के लिए कितना Cibil Score होना चाहिए?
लोन के लिए कितना सिविल स्कोर होना चाहिए(Loan Ke Liye Kitna Cibil score Hona Chaiye)

अगर आप किसी Bank या वित्तीय संस्थान द्वारा Loan लेना चाहते हैं तो कम से कम आपका Cibil Score 750 या उससे अधिक होना चाहिए।
इससे कम Cibil Score पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है या यह कह कहा जा सकता है कि आपको इससे कम Cibil Score पर Loan मिल नहीं पाएगा।
800 से अधिक Cibil Score को अच्छा माना जाता है, वैसे जिन लोगों का Cibil score 750 या उससे अधिक भी होता है, उन्हें भी जल्द और आसानी से Loan मिल जाता है।
आपकी जानकारी के लिए आपको मैं बता दूं कि किसी भी व्यक्ति का Cibil Score हर माह बदलता रहता है।
यह संख्या 300 से 900 के बीच की होती है। 750 या उससे अधिक Cibil Score को अच्छा से कहा जाता है, वही 750 से कम या नीचे वाले का Cibil Score खराब होता है।
Cibil Score का प्रबंधन करने वाले संस्थान व्यक्तियों और गैर व्यक्तियों के Loan और Credit Card से संबंधित भुगतान के Record रखते हैं।
यह Record Bank या अन्य कर्जदाता संस्थानों की तरफ से हर महीने संस्थान को भेजे जाते हैं।
इन्हीं जानकारियों की मदद से Credit Information Report तथा Credit Score/Cibil Score आपका तैयार किया जाता है, इसे ही सरल भाषा में Cibil Score कहते हैं।
Cibil Score कैसे सुधारें ?
अधिकतर आम लोगों के साथ यह परेशानी होती है कि Cibil Score को लेकर। Cibil Score अच्छा नहीं होने के कारण उन्हें जरूरत पड़ने पर Loan नहीं मिल पाता है।
ऐसे में वह लोग इस बात को लेकर चिंतित होते हैं कि Cibil Score को कैसे सुधारें? तो आज मैं आपको कुछ आसान से तरीके बताऊंगी।जिसके जरिए आप अपने Cibil Score को सुधार सकते हैं,
जो कुछ इस प्रकार है-
- सबसे पहले आपको अपने वित्तीय लेन-देन में अनुशासन लाना होगा।
- आपको अपना अच्छा Credit History बनाना होगा।
- हर महीने या जो भी तय समय सीमा है उससे पहले या समय सीमा के अंदर ही बकाए राशि का भुगतान करें।
- अगर आपने Home Loan Premium, Personal Loan Premium और Credit Card Bill इत्यादि जैसे चीजें ले रखी है तो उनका समय पर भुगतान करें।
- विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अगर आप लगातार 6 से 8 महीने तक अपने सारे Bills का समय पर भुगतान करते हैं तो आप अपने Cibil Score को काफी बेहतर बना सकते हैं।
- अगर आप Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसके Credit Card limit को ना बढ़ाएं। ऐसे करने पर आपके Cibil Score पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
- अगर आपने कोई भी Loan पहले ले रखा है तो उसे खत्म करें, Loan का Settlement ना करें, अन्यथा यह आपके Cibil Score में नुकसान ला सकता है।
- अपने Credit Report की समय-समय पर जांच करते रहें, जिससे आपको उसे सुधारने में मदद मिले।
- सभी Loan company के साथ अपना Pan Card no Share ना करें।
- जब भी आप किसी प्रकार के Loan ले, तब उसे चुकाने की अवधि को लंबा रखें। ऐसा करने से आपकी EMI भी कम होगी और आप उसे समय पर चुका दे सकते हैं और इससे आपका Cibil score भी अच्छा बना रहेगा।
Cibil Score कितने दिन में Update होता है?
अगर आप अपने Cibil Score को लेकर परेशान हैं और आप यह जानना चाहते हैं कि Cibil Score कितने दिन में Update होता है तो मैं आपको बता दूं कि Cibil Score किसी भी व्यक्ति का 45 दिन के बाद Update होता है।
इसके अलावा यदि Bank अपना Report देर से भेजती है तो Cibil Score को Update होने में 45 से 60 दिन का समय भी लग सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100% में से 40% लोगों का यही मानना है कि Cibil Score Update होने में 2 महीने से ज्यादा का समय भी लेता है।
कुल मिलाकर आप यह कह सकते हैं कि आपके Cibil Score को Update होने में जो समय लगता है वह Bank के ऊपर निर्भर करता है।
इसे भी जरूर पढ़ें
Cibil Score Check कैसे करें?
अगर आप भी अपनी Cibil Score को नि:शुल्क जांच ना चाहते हैं तो आप आसान से कुछ steps को Follow करके अपने Cibil Score की जांच कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
Step 1: सबसे पहले आपको Cibil Score Check Free Online www.cibilscore.in Website पर जाना होगा।
Step 2: उसके बाद दिए गए Form को Fill करना होगा,जिसमें आपको अपने सारे Basic Information भरने होंगे।
Step 3: सारी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद आप से आगे कुछ सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। जैसे- आपके Loan और Credit Card के विषय में।
जिससे आपके Cibil को Calculate किया जाएगा और आपकी एक Credit Report तैयार की जाएगी।
Step 4: Cibil Report तैयार हो जाने के बाद Website आपको अपना Cibil Report प्रदान करेगी, जिससे आप आसानी से अपना Cibil Score जांच सकते हैं।
Step 5: अगर आप Loan लेना चाहते हैं तो सिर्फ अच्छे Credit Score/Cibil Score को Check करना ही जरूरी नहीं होता है।
आपको अपनी Credit Report में हो रहे Ups & Downs को Monitor भी करना होता है, क्योंकि Credit Agency, Bank और Financial Institute प्रतिमाह इन Reports को Renew करती है और उसी के Basis पर आपको Loan Provide किया जाता है।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि Loan लेने के लिए Cibil Score कितना होना चाहिए?
आज मैंने आपको यह भी बताया कि Cibil Score खराब होने पर उसे कैसे ठीक कर सकते हैं? अपनी Cibil Score की जांच हम किस प्रकार कर सकते हैं?
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर Cibil Score से संबंधित पूर्णता जानकारी मिल गई होगी।
अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य Share कीजिएगा ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।
अगर आपके मन में इससे संबंधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें Comment Box में Comment कर कर अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
I am Need loan