जैसे कि आप सभी को पता होगा कि LIC एक सरकारी बीमा कंपनी है, जिसे कई वर्षों से एक भरोसेमंद कंपनी के रूप में माना जाता है।
सरकार की ओर से एलआईसी का आईपीओ पेश किया गया है। ऐसे में एलआईसी की मांग ज्यादा से ज्यादा बढ़ती जा रही है।
आज के समय में परिवार में एक व्यक्ति अवश्य ऐसा होगा, जिन्होंने एलआईसी में पॉलिसी करा कर रखी है, क्योंकि एलआईसी हमें एक अच्छा रिटर्न देता है। जिससे भविष्य में हमारी मदद हो सकती है।
अगर आप भी एलआईसी के ग्राहक हैं और एलआईसी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसी कौन सी है?
इस विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िएगा। जिससे आपको पॉलिसी के साथ-साथ उन पॉलिसी के क्या क्या लाभ है, यह अभी पता चल पाएगा।

एलआईसी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसी कौन सी है?
आज हम जानेंगे -
एलआईसी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसी में पहले नंबर पर जीवन उमंग पॉलिसी आती है। इस पॉलिसी के जरिए ग्राहकों की अच्छी बचत होती है और इस पर एलआईसी पॉलिसी धारक को 100 साल तक का कवर मिलता है।
आसान भाषा में यह कहा जा सकता है कि एलआईसी की यह पॉलिसीधारक को आजीवन तक लाभ प्रदान करता है।
अगर आप एलआईसी उमंग पॉलिसी करवाते हैं तो आपको इसके अंतर्गत निम्नलिखित लाभ मिलते हैं जैसे-
- जीवन उमंग पॉलिसी में 100 साल तक का जीवन कवर प्रदान किया जाता है।
- इसमें अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके कवर प्लान को बढ़ाया भी जा सकता है।
- अगर ग्राहक समय समय पर किस्त चुका देते हैं तो उन्हें बीमा का 8% वापस भी कर दिया जाता है।
- इस पॉलिसी के तहत बीमा धारक को लोन की सुविधा दी जाती है।
- जीवन उमंग पॉलिसी से रिटायरमेंट के बाद पेंशन योजना के रूप में लाभ उठाया जा सकता है।
- इसके जरिए पॉलिसी धारक आकस्मिक मृत्यु और राइडर लव का फायदा उठा सकते हैं।
- यदि ग्राहक कार्यकाल तक जीवित रहते हैं तो प्रत्येक आगामी वर्ष में बीमित राशि का 8% भुगतान किया जा सकता है।
- प्रीमियम का भुगतान ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार वार्षिकी अर्धवार्षिक की त्रैमासिक और मासिक तौर पर कर सकते हैं।
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी करवाने के लिए आपका योग्य होना अनिवार्य है,जैसे-
- इस पॉलिसी में 3 महीने से लेकर 55 वर्ष की आयु के लोग निवेश कर सकते हैं।
- पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी या घर के सदस्यों द्वारा एकमुश्त राशि दी जाती है।
- आप इस पॉलिसी के जरिए कम से कम ₹200000 का बीमा करवा सकते हैं।
- पॉलिसी धारा की आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता के मामले में टर्म राइडर का लाभ ग्राहक को दिया जाता है।
- पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने पर पॉलिसी धारक को गारंटी के साथ न्यूनतम राशि का लाभ प्राप्त होता है।
अगर आप LIC के जीवन उमंग पॉलिसी को करवाते हैं तो आपको कितने रुपए जमा करने पर कितनी धनराशि प्राप्त होगी आइए इसके विषय में जीवन उमंग प्लान कैलकुलेटर के जरिए पता करते हैं।
जीवन उमंग प्लान कैलकुलेटर
अगर आप जीवन उमंग पॉलिसी में 30 साल का प्लान करवाते हैं तो आप इसमें कम से कम प्रत्येक महीने 1302 रुपए प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
ऐसी स्थिति में आप 30 साल में 4.58 lakh रुपए का लाभ उठा पाएंगे। जिसमें आप को हर साल ₹40000 वापस किए जाएंगे। जीवन उमंग प्लान में निवेश करके आप 30 से 100 सालों में आप लगभग 27.60 लाखों रुपए जमा कर पाएंगे।
जीवन उमंग पॉलिसी के अलावा ओर भी तीन ऐसी पॉलिसिया हैं, जो हमें बेहतरीन रिटर्न देती है। आइए उसके विषय में जानते हैं।
एलआईसी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली 3 पॉलिसी
एलआईसी जीवन अमर पॉलिसी
एलआईसी के अंतर्गत दूसरे नंबर पर सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली पॉलिसी में एलआईसी जीवन अमर पॉलिसी का नाम आता है। यह पॉलिसी आपको भविष्य के लिए economic दृष्टि से independent बनाता है।
यह योजना ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ प्रदान कर आती है और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आसानी से आप इसका लाभ उठा सकते हैं। इस पॉलिसी को लेने के कई सारे फायदे हैं। आइए उसके विषय में जानते हैं।
- इसमें पॉलिसीधार कों प्रीमियम भुगतान के तीन विकल्प दिए जाते हैं- एकल प्रीमियम भुगतान, नियमित प्रीमियम भुगतान और सीमित प्रीमियम भुगतान। इसमें से वह किसी का भी चुनाव करके पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
- पॉलिसी धारक चाहे तो अपनी सुविधा अनुसार इस योजना के तहत किस्तों में भी भुगतान कर सकते हैं।
- एलआईसी जीवन अमर प्लान हमें हाई सम एश्योर्ड रिबेट लाभ प्रदान करता है।
एलआईसी मनी बैक 25 पॉलिसी
एलआईसी के अंतर्गत सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली पॉलिसी में एलआईसी मनी बैक 25 पॉलिसी का नाम अवश्य आता है।
अगर कोई व्यक्ति ऐसा है जो सीमित प्रीमियम भुगतान वाली योजना की तलाश में है तो वह एलआईसी मनी बैक 25 पॉलिसी करवा सकता है।
अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी परिस्थिति में या पॉलिसी उनके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी की अवधि तक जीवित रहता है तो उन्हें इस पॉलिसी के तहत एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
इस पॉलिसी से ओर कई सारे लाभ मिलते हैं। आइए उसके विषय में जानते हैं-
- अगर बीमा धारक पूरी प्रीमियम राशि का भुगतान करते हैं तो उन्हें मृत्यु तक भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का न्यूनतम 105% तक मिलता है।
- अगर पॉलिसी धारक पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं तो उन्हें बोनस जैसे लाभ मिलते हैं, जो बीमा राशि के 40% के बराबर होता है।
- यदि पॉलिसी धारा कार्यकाल के दौरान आवश्यक विशिष्ट अवधि तक जीवित रहते हैं तो उन्हें हर 5 साल में योजना के मूल बीमा राशि का 15% का लाभ मिलता है।
Read Also
- LIC का जीवन अक्षय प्लान क्या है?
- LIC की सबसे बेस्ट पॉलिसी कौन सी है?
- LIC में कितने साल में पैसा डबल होता है?
एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी
एलआईसी की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी भी अपने ग्राहकों को एक काफी अच्छा रिटर्न प्रदान करती है। यह पॉलिसी कवरेज और बचत दोनों देने का वादा करते हैं।
यह पॉलिसी कमाऊ सदस्य की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के समय परिवार के जीवन स्तर को एक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
आप इस पॉलिसी के जरिए इमरजेंसी पड़ने पर लोन की सुविधा भी पा सकते हैं। इस पॉलिसी को लेने के और कई सारे लाभ हैं, जैसे-
- यदि बीमा धारक पॉलिसी के कार्यकाल तक जीवित रहता है तो उन्हें एकमुश्त राशि के साथ-साथ अतिरिक्त बोनस का भी लाभ मिलता है।
- पॉलिसी धारक अपनी सुविधा के अनुसार किस्तों में मृत्यु लाभ का फायदा उठा सकता है।
- इस पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान को ग्राहक चाहे तो नियमित तौर पर या अपने वेतन से कटौती करके करवा सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि एलआईसी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसी जीवन उमंग पॉलिसी है, जो हमें 100 वर्ष तक कवरेज पहुंचाती है।
जिसे 3 माह से लेकर 55 वर्ष का कोई भी व्यक्ति करवा सकता है। इस पॉलिसी के तहत इमरजेंसी पड़ने पर लोन की सुविधा भी पाई जा सकती है।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारे इस पोस्ट के जरिए एलआईसी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसी कौन सी है? इस विषय में जानकारी मिल गई होगी।
अगर आपके मन में फिर भी कोई सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
FAQ : एलआईसी की पॉलिसी से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एलआईसी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसी एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी है, जो हमें आजीवन तक बीमा कवर करवाती है।
एलआईसी की कुछ उसके मैसेज है जो मात्र 5 से 10 सालों में आपका पैसा डबल करती है। आप इसके विषय में एलआईसी एजेंट से संपर्क कर कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो कहीं पर भी निवेश करने से डरते हैं तो आप अपनी राशि को बचत करने के लिए एलआईसी पॉलिसी जरूर करवाएं। जिससे आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा और भविष्य के लिए आप एक अच्छी धनराशि जमा कर पाएंगे।