EMI नहीं चुकाने पर क्या होता है | EMI nahi chukane par kya hota hai

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि EMI नहीं चुकाने पर क्या होता है?

यदि कोई उधारकर्ता loan की EMI नहीं चुकाता है, तो उसके साथ क्या हो सकता है?

दोस्तों लोगों की कई अलग-अलग financial जरूरत होती हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना होता है।

जिनके पास पैसे नहीं होते वे banks या दुसरे financial institutions से loan ले लेते हैं, जिसे उन्हें बाद में interest के साथ चुकाना होता है। 

Loan का भुगतान उधारकर्ता को हर महीने EMI के रूप में करना होता है।

Loan लेते वक्त ही यह तय हो जाता है कि loan लेने वाला कुल कितने समय में और हर महीने कितने रुपए चुकाएगा।

पर कई बार ऐसा हो ही सकता है कि पैसे ना होने के कारण उधारकर्ता EMI नहीं चुका पाए।

ईएमआई (EMI) नहीं चुकाने पर क्या होता है?

ऐसे में प्रश्न आता है कि EMI नहीं चुकाने पर क्या होता है?

यहां इस लेख में हम मुख्य तौर पर इसी की बात करेंगे। जानेंगे कि EMI का भुगतान करने से चूकने पर क्या होता है?

किसी महीने EMI चुकाने से चूकने पर क्या होता है?

EMI नहीं चुकाने पर क्या होता है?

सीधा यदि बात करें कि EMI नहीं चुकाने पर क्या होता है? तो सबसे पहले तो यह बात आती है कि आपने कितने महीने का EMI नहीं चुकाया है।

असल में जब आप किसी से Loan लेते हैं, तो आप अपनी सहमति के अनुसार loan चुकाने के लिए खुद-ब-खुद कानूनी अनुबंध कर लेते हैं।

अब यह हो ही सकता है कि किसी परेशानी के कारण आप एक या कुछ EMIs समय पर चुका न सको। 

अब ऐसे में सबसे पहले तो Bank आपसे संपर्क करेगा और आपको Loan की EMI regular करने को कहेगा यानी तय समय पर आपको EMI bank को देना है।

आपके Registered Mobile number पर s.m.s. भी आएगा कि ‘Your EMI is due kindly pay before due date.’ यानी आपकी EMI भरनी बाकी है, कृपया तय तारीख से पहले इसका भुगतान कर दें।

अगर आप इसको अनदेखा करते हैं, या देखते हुए भी किसी परेशानी के कारण इसका भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो आपको Bank की ओर से और फिर से संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा, और EMI चुकाने के लिए कहा जाएगा।

और अगर फिर भी आप EMI नहीं चुकाते हैं, और लगातार कई EMI चूक जाते हैं, तब आप Loan defaulter के तौर पर level हो सकते हैं। 

मतलब की सिर्फ एक तारीख पर अगर आप EMI भुगतान करना भूल गए हैं या चूक गए हैं, तो यह आपको defaulter नही बनाएगा।

लेकिन यदि आप एक के बाद एक कई EMI का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको Loan देने वाला आपको defaulter के रूप में Report कर सकता है। 

उनमें से कुछ आपको laon का भुगतान करने के लिए कुछ समय भी देते हैं।

हालांकि, आपसे विलंब शुल्क के रूप में एक निश्चित राशि भी ली जा सकती है।

इससे आपको अपना credit status सुधारने का एक मौका मिलता है, जो कि यदि आप EMI नहीं चूकाते हैं, तो काफ़ी बिगड़ सकता है।

EMI नहीं चुकाने पर ये हो सकता है –

यदि आप एक के बाद एक EMIs नहीं चुका पाते हैं तो आपके साथ निम्नलिखित चीजें हो सकती हैं –

  • आपके Credit score पर प्रभाव पड़ सकता है।
  • Bank/Lender आप पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है।
  • आपके loan guaranteer के credit score पर प्रभाव पड़ सकता है।
  • आपकी आर्थिक चिंताएं बढ़ सकती है या
  • Extra charges जुड़कर, loan की overall रकम काफी बढ़ सकती है।

चलिए इन चीजों को विस्तार पूर्वक जानते हैं और समझते हैं कि EMI समय पर नहीं चुकाने पर क्या-क्या हो सकता है ?

इसे भी जरूर पढ़ें

आपके क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव पड़ सकता है।

यदि आप कई EMI चुकाने से चूकते हैं, तो आपका Credit बिगड़ सकता है।

असल में, सभी बैंकों (और NBFC को भी) को यह निर्देश दिया जाता है कि वह किसी भी प्रकार की Loan आदि का भुगतान न होने पर उसकी report सिबिल (CIBIL)और इक्विफैक्स जैसे Debit Bureau को दें।

तो यदि आप EMI नहीं चुकाते तो इसकी जानकारी Bank इन Beauros को देगा, और report होने के बाद, यह आपके Cibil Score को गंभीर रूप से कम कर देगा।

और CIBIL score कम होने से आपके लिए भविष्य में किसी भी प्रकार का Credit/Loan प्राप्त करना कठिन हो जाएगा।

Bank/Lender आप पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

यदि आप कई EMI चुकाने से चूकते हैं, और यदि Bank या lender के द्वारा आपको loan defaulter घोषित कर दिया जाता है, तो Bank के पास यह अधिकार होता है कि वह Loan लेने वाले पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने किस प्रकार का Loan लिया है और उसकी शर्ते आदि क्या थी।

सुरक्षित Loan के Case में बैंक आपकी संपत्ति बेचकर अपनी Loan की रकम वसूल लेगा।

पर Loan असुरक्षित होने पर Bank यह मामला Court तक ले जा सकता है।

और कई परिस्थिति में उधार लेने वाले को जेल भी हो सकती है।

आपके loan guaranteer के Credit Score पर प्रभाव पड़ सकता है।

Loan लेते वक्त कई बार ऐसा होता है की Bank आपको किसी के गारंटी पर Loan देता है।

यानी कि Loan लेते वक्त किसी अन्य व्यक्ति के भी आपके गारंटर के तौर पर हस्ताक्षर होते हैं।

यदि आप EMI नहीं चुकाते हैं, तो आपके Credit score के साथ-साथ आपके Guanter के Credit score पर भी प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि Loan लेते वक्त Bank के पास Guanter की भी जानकारी होती है।

इसीलिए आपके साथ-साथ आपके Guanter पर भी EMI नहीं चुकाने का असर पड़ता है।

इसके अलावा, उन्हें Loan की राशि की वसूली के प्रयास करने की कड़ी में Loan देने वाले और Recovery agent के Call भी लगातार आते रहेंगे।

Extra charges जुड़कर, लोन की overall रकम काफी बढ़ सकती है।

यदि आप कुछ EMI नहीं चूकाते हैं, तो Bank आप पर कुछ extra charges लगाता है।

EMIs नहीं चुकाने पर आपको extra fees, पेनल्टी, कानूनी लागत, आदि जैसे खर्च unsettled loan balance में जुड़ जाते हैं।

जिससे की होता यह है कि आपने जो loan लिया था, उसके मुकाबले भुगतान की जाने वाली राशि बहुत अधिक हो जाती है।

और फिर आपको overall ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है।

EMI नहीं चुकाने पर उधारकर्ता ये कर सकते हैं

  • Lender या Bank के साथ मिलकर से बात करें।
  • Income बढ़ाए और खर्चे कम करें।
  • Defaulter के rights को जानें।

ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे साधारण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है। आप lender से संपर्क करें और default का कारण बताएं।

Reason genuine होने पर वे कोई ऐसा समाधान भी निकाल सकते हैं, जिससे आप दोनों को लाभ हो।

आप Repayment करने के लिए loan देने वाले से अधिक समय देने को कह सकते हैं। अगर कुछ भी काम नहीं करता है, तो आप Bank से settlement का अनुरोध कर सकते हैं।

Bank अपने नियमों के अनुसार आपसे settlement भी कर सकता है।

Loan defaulter के भी कुछ अधिकार होते हैं, जिनके बारे में लोगों को पता होना चाहिए।

असल में, Bank और अन्य वित्तीय संस्थान भी, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शासित होते हैं।

वे अपने ग्राहकों के प्रति कुछ निर्धारित नियमों और कानूनों के हिसाब से ही काम कर सकते हैं।

कानून के अनुसार Bank या बैंकों द्वारा चुने गए Recovery agent आपको धमका या ज्यादा परेशान नहीं कर सकते हैं।

EMI या Loan नहीं चुका पाने की स्थिति में निर्धारित नियमों के अनुसार ही काम होते हैं।

Loan Defaulter Law 2022 क्या है?

उधारकर्ता ने जो पैसे लेडर या बैंक से उधार लिए है और वह उसे चुकाने में असमर्थ होते हैं, उनके लिए एक नियम बनाया गया है।

जिसके तहत लेंडर या बैंक कानूनी तौर पर अपने बकाया धन की वसूली कर सकता है।

इस कानून के तहत लेनदार को उन पर बकाया धन की वसूली के लिए संपत्ति को ज़ब्त करने या मजदूरी बढ़ाने जैसे कदम उठाने की अनुमति भी दी जाती है।

Mobile EMI नहीं चुकाने पर क्या होता है?

Mobile EMI समय पर ना चुकाने पर दुकानदार द्वारा पहले महिने आपको आगाह करता है, किंतु आप दूसरे महीने भी अगर इसके लिए गंभीर नहीं होते हैं तो कंपनी के तरफ से आपके मोबाइल को बंद कर दिया जाता है।

आप अपना बंद फोन तभी चालू कर पाएंगे जब आप अपने Mobile EMI को Clear करन बिना मोबाइल एमआई (Mobile EMI) Clear किए हुए आप अपने मोबाइल फोन को On नहीं कर पाएंगे।

मोबाइल ईएमआई (Mobile EMI) जमा करने के बाद आपको कंपनी को एप्लीकेशन (application) लिखना होगा, अगर कंपनी आपके एप्लीकेशन को accept कर लेती है, तब वह आपके मोबाइल फोन को On कर देगी।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने बात की है कि EMI नहीं चुकाने पर क्या होता है? यदि कोई उधारकर्ता लोन की EMI नहीं चुकाता है, तो उसके साथ क्या हो सकता है?

Loan आज के समय में बहुत से लोग लेते हैं।

Loan का भूगतान हर महीने EMI के रूप में किया जाता है।

अब यदि कोई किसी महीने EMI नहीं चूकाता है, तो उसके साथ क्या होगा यह सवाल बहुत लोगो के मन में आता है।

यहां हमने इसी बारे में अच्छे से बात की है।

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *