गर्भवती महिलाओं को 16000 कैसे मिलते हैं?

आज हमारे देश में कई ऐसे गरीब परिवार है,जहां महिलाएं आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गर्भावस्था के दौरान अपने एवं अपने बच्चे को उचित पोषण नहीं दे पाती है। इस कारण ना जाने कितने मासूमों की जान भी चली जाती है। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी गरीब तथा असहाय महिलाओं को पहली बार गर्भधारण करने पर ₹16000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना बनाई है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को 16000 कैसे मिलेंगे तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िएगा। 

जिससे आप इस योजना का लाभ लेने के साथ-साथ इसे आवेदन किस प्रकार करना है तथा इस योजना से जुड़ी तमाम प्रक्रियाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल करेंगे?

गर्भवती महिलाओं को 16000 कैसे मिलते हैं?
गर्भवती महिलाओं को 16000 कैसे मिलते हैं?

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजना

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजना के अंतर्गत राज्य के सभी गरीब और असहाय महिला को ₹16000 प्रदान किया जाएगा, जो पहली बार गर्भधारण करते हैं और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं।

ऐसी महिलाएं जो असंगठित श्रमिक श्रेणी से आती है तथा जिन की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होती है। जिससे वे अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे ढंग से नहीं कर पाती है। इसी समस्या के कारण यह सहायता योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई है।

मध्य प्रदेश सरकार उन महिलाओं को सहायता पहुंचाने के लिए ₹16000 की सहायता राशि को 4 किस्तों में गर्भवती महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है तथा इस योजना का मुख्य उद्देश्य डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे एवं मां को अच्छा पोषण देना है ताकि नवजात बच्चों की जान बच सके। 

साथ ही साथ उनका लालन-पालन अच्छी तरह हो सके। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को 16000 कैसे मिलेगा तो आइए अब इसके विषय में जानते हैं।


गर्भवती महिलाओं को 16000 कैसे मिलते हैं?

गर्भवती महिलाओं को 16000 की सहायता राशि गर्भवती महिला योजना के तहत आवेदन करने के बाद प्राप्त होगी उसके लिए आपको अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जाकर वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा और आवेदन में पूछे गए सभी जानकारियों को सही-सही भर कर आपको मांगी गए दस्तावेजों के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जमा करना होगा।

उसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और अगर आप उस योजना के लाभार्थी पाए जाते हैं तो आपके खाते में 4 किस्तों में ₹16000 ट्रांसफर किए जाएंगे जिससे आप अपने होने वाले बच्चे का तथा अपना पोषण अच्छे ढंग से कर सके।

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को गर्भावस्था के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिससे महिलाओं को गर्भावस्था के समय होने वाले जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि चार किस्तों में सही समय पर मिल सके।


गर्भवती महिलाओं को 16000 प्राप्त करने हेतु जरूरी दस्तावेज एवं पात्रता

  1. आवेदिका को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  3. महिला के पास एक चालू बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  4. महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  5. आवेदिका के पास आधार कार्ड तथा पते का प्रमाण पत्र मौजूद होना चाहिए।
  6. महिला के पास प्रेगनेंसी का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  7. महिला के पास डिलीवरी संबंधित दस्तावेज मौजूद होने चाहिए।
  8. महिला के पास आवेदन करने से पूर्व आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  9. आवेदिका के पास 2 पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
  10. आवेदिका के पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

गर्भवती महिला योजना के अंतर्गत 16000 की सहायता राशि प्रदान करने हेतु आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के ऑफिस में जाना होगा।
  • ऑफिस में जाने के बाद गर्भवती महिला योजना से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • इसके बाद वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन में पूछे गए सभी जानकारियों को साफ-साफ तथा सही भरना होगा।
  • फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ सम्मिलित करना होगा।
  • इसके बाद उस फॉर्म को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जमा करना होगा।
  • उसके बाद आप के फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी सही पाई जाती है और आप उस योजना के लाभार्थी पाए जाते हैं तो आपके आवेदन को अप्रूव कर दिया जाएगा।
  • आपका आवेदन अप्रूव होने के कुछ घंटों बाद ही आपके दिए गए बैंक खाते में ₹16000 की राशि धीरे-धीरे चार किस्तों में आनी शुरू हो जाएगी।

इस प्रकार गर्भवती महिला आसानी से 16000 प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है तथा सरकार के इस योजना का लाभ उठा सकती है।


Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि गर्भवती महिलाओं को ₹16000 कैसे मिलते हैं? मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर इससे संबंधित जानकारी मिल गई होगी। 

साथ ही साथ आपने यह जाना होगा कि यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है।

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा। अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

FAQ : गर्भवती महिला योजना से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डिलीवरी में 16000 कैसे मिलते हैं?

डिलीवरी में 16000 पाने के लिए गर्भवती महिला को आवेदन करना होता है,जिसके लिए आवेदन आप लोग स्वास्थ्य केंद्र एवं परिषद कल्याण विभाग में जाकर कर सकते हैं।

सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है?

सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर शहरी महिलाओं को ₹1000 तथा ग्रामीण महिलाओं को ₹1400 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

क्या आयुष्मान कार्ड से डिलीवरी हो सकती है?

जी हां आप आयुष्मान कार्ड के जरिए सरकारी अस्पताल में डिलीवरी करवा सकते हैं, नए आदेश के बाद यह सुविधा निजी अस्पतालों में बंद कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *