बैंक से लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए? | Bank loan ke liye CIBIL kitna chahiye?

अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं और आप सोच रहे हैं कि कितना सिविल स्कोर पर हमें लोन की प्राप्ति होगी और आप यह जानना चाहते हैं कि बैंक से लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए तो आज के इस आर्टिकल को आप पूरा अवश्य पढ़िएगा।

आज के इस आर्टिकल में आप यह जानेंगे कि सिविल स्कोर क्या होता है? बैंक से लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए? अपने बिगड़े हुवे सिविल को कैसे सुधारें? इन तमाम चीजों की जानकारी आज के इस आर्टिकल आपको मिलने वाली है।

अगर आप भी अपनी सिविल की जांच करना चाहते हैं और बैंक से लोन की प्राप्ति चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास होने वाला तो चलिए अपने इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि बैंक से लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए?

सिविल स्कोर क्या है?

CIBIL का फुल फॉर्म होता है Credit Information Bureau of India Limited (सिबिल रिपोर्ट ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड)

सिबिल स्कोर 3 अंकों वाली संख्या होती है। जिससे आपके क्रेडिट हिस्ट्री का पता लगाया जाता है। इस सिविल स्कोर इनफार्मेशन ब्यूरो कंपनी द्वारा जारी की जाती है। इसे सिविल कंपनी भी कहते हैं।

इसके जरिए आपके क्रेडिट हिस्ट्री का पता लगाया जाता है। जिससे यह पता चलता है कि आप लोन लौटाने लायक है या नहीं।

क्रेडिट स्कोर संस्थान सिविल के अनुसार आपके क्रेडिट की जांच कर बैंक को आपकी पूरी डाटा की जानकारी देती है।

साथ ही साथ आपको कितनी रकम तक का लोन मिलना चाहिए यह भी आपके सिविल स्कोर के द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच वाली 3 अंकों वाली संख्या होती है। 

जिसमें अगर किसी व्यक्ति का सिविल 700 या उससे अधिक होता है तो उन्हें जल्दी और आसानी से लोन मिल जाता है और वही अगर किसी का सिविल 700 या उससे कम होता है तो उसे लोन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक से लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए?
बैंक से लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए?

बैंक से लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए?

बैंक से लोन लेने के लिए किसी भी व्यक्ति का सिविल 700 या उससे ऊपर होना चाहिए। जैसा की आप सभी को पता है कि सिविल स्कोर की रेंज 300 से 900 के बीच होती है।

अगर आपका सिविल 700 या उससे अधिक होता है तो आपका सिविल अच्छा माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि आप किसी भी लिए गए लोन को चुकाने के लायक है। 

वहीं अगर आपका सिविल 700 या उससे कम होता है तो आपका सिविल खराब माना जाता है और खराब सिविल का अर्थ होता है कि आप लोन चुकाने के लायक अभी नहीं है।

अब आप सोच रहे होंगे कि 700 या उससे कम के सिविल स्कोर पर हमें लोन क्यों नहीं मिलता तो आइए अब मैं आपको उसके विषय में बताती हूं।

Below 300 – अगर आपका सिविल स्कोर 300 से नीचे होता है, तब आपको कोई भी बैंक लोन नहीं देगा। 

चाहे छोटा-मोटा लोन ही क्यों ना हो, कोई भी बैंक आपके इतने खराब सिविल स्कोर पर लोन देकर risk नहीं लेगा, क्योंकि 300 से नीचे सिविल इसको किसी भी व्यक्ति का तभी होता है जब उसके पास आय का कोई भी जरिया ना हो।

Between 300 & 450 – 300 से 450 के बीच सिविल स्कोर को 300 से बेहतर माना जाता है किंतु यह सिविल सिविल भी उतना अच्छा नहीं होता है। 

300 से 450 सिविल स्कोर को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपने ईएमआई का भुगतान समय पर करें। जिससे आपको अपने सिविल इसको सुधारने में मदद मिलेगी।

Between 450 & 600 – यह सिविल स्कोर का एवरेज स्कोर माना जाता है। जिसे ना ही काफी अच्छा कहा जा सकता है और ना ही ज्यादा खराब।

ऐसे सिविल स्कोर में आपको कुछ बैंक लोन दे भी सकती है, परंतु वह लोन की कीमत काफी कम होगी किंतु जितने भी बड़े व सरकारी बैंक है, वह आपको इतने सिविल स्कोर में लोन नहीं देती है।

Between 600 & 750 –  यह cibil score आपका 700 के लगभग में हैं, जिसे काफी अच्छा माना जाता है। इस सिबिल स्कोर मे सभी बैंक आपको आसानी से लोन दे देती है।

Between 750 & 900 – अगर आप का सिबिल स्कोर 750 से ऊपर है तो आपका सिविल स्कोर काफी अच्छा माना जाता है।

आप एक अच्छे क्रेडिट हिस्ट्री के व्यक्ति जाने जाते हैं और आपको कोई भी बैंक या संस्थान लोन देने से नहीं कतराती है।

इसे भी पढ़ें

सिविल स्कोर चेक कैसे करे?

आज के समय में कई सारे ऐसे वेबसाइट है जिसके जरिए आप फ्री में अपने सिविल की जांच कर सकते हैं, किंतु कुछ वेबसाइट ऐसे भी होते हैं जो आपको पूरी डिटेल के साथ आपके सिविल का विवरण दिखाते हैं। 

जिसके लिए वह आपसे कुछ रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर लेते हैं। अगर आप फ्री में घर बैठे केवल अपने सिविल की जांच करना चाहते हैं तो आप आसानी से फ्री वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।

अगर आप अपने सिविल स्कोर की जांच करना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

Step 1 – सिबिल स्कोर फ्री में पता करने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन फ्री वेबसाइट के जाना होगा।

फ्री ऑनलाइन वेबसाइट से सिविल जांचने के लिए नीचे क्लिक करें –

Step 2 – वेबसाइट के होम पेज पर आपको फॉर्म फिल करने का ऑप्शन आएगा, जिसमें मांगी गई सारी बेसिक इनफार्मेशन को सही डिटेल के साथ भर् दे।

Step 3 – जरूरी इंफॉर्मेशन में आपसे आपका नाम पता कांटेक्ट नंबर आधार कार्ड तथा पैन कार्ड का नंबर मांगा जाएगा, जिसे सही पूर्वक भरे जिससे आपकी सिविल की जांच हो सके।

Step 4 – उसके बाद आपसे कुछ पर्सनल जानकारी मांगी जाती है। जिसके बाद लोन और क्रेडिट कार्ड के विषय में भी बेसिक जानकारियां आप से ली जाती है। जिससे आपका क्रेडिट रिपोर्ट तैयार किया जाता है।

Step 5 – जैसे ही आप की सारी जानकारियां वेबसाइट को सही पाई जाएगी, वह तुरंत जानकारी को स्कैन करके आपको स्क्रीन पर आपका सिबिल स्कोर दिखाएगा। 

जिससे आप अपने सिविल की जांच कर सकते हैं। जब भी आप अपने सिविल की जांच करें तो उस सिविल रिपोर्ट में अपने up एंड down स्कोर जरूर देखें, जिससे आपको अपने सिविल को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

सिविल स्कोर को कैसे सुधारे?

अगर आपका सिविल खराब है और आप अपने सिविल को सुधारना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। जैसे-

  1. अपने लिए गए लोन की EMI का भुगतान समय पर करें।
  2. एक समय में ज्यादा लोन ना लें।
  3. सारे लोन कंपनी के साथ अपना पैन नंबर साझा ना करें।
  4. अपने सभी क्रेडिट कार्ड बिल को क्लियर रखें।
  5. लोन लेने के लिए लंबे अवधि के लोन का चुनाव करें।
  6. कभी भी बैंक को अपने क्रेडिट लिमिट को बढ़ाने की बात ना करें, इससे आपके ही खर्चे बढ़ेंगे।
  7. लोन के लिए किसी भी संस्थान से ज्यादा पूछताछ ना करें।
  8. बैंक के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
  9. कभी भी अपना चेक बाउंस ना करें।
  10. प्रतिमाह अपने सिविल की जांच करें।

अगर आप ही निम्नलिखित बातों का पालन करते हैं तो आप अपने सिविल को 4 से 8 महीनों में आसानी से सुधार सकते हैं।

Conclusion

आज के आर्टिकल में आपने जाना कि बैंक से लोन लेने के लिए सिबिल कितना होना चाहिए चाहिए। सिविल स्कोर क्या होता है? सिविल को बढ़ाने के लिए क्या करें? 

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर सिविल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिल गए होगे।

अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *