एटीएम से एक बार में कितना पैसा निकाल सकते है।ATM se ek baar me kitna Paisa nikal sakte hai

आज के समय में अधिकतर लोग अपने Saving Account को ATM से जोड़ लेते हैं; जिससे उन्हें Bank में ज्यादा भीड़ में खड़ा ना होना पड़े और जरूरत पड़ने पर वह कहीं से भी ATM के द्वारा अपने Saving किए गए पैसे को निकाल सकें।

आज के समय में अधिकतर लोग ATM का इस्तेमाल करते हैं और जितने भी लोग ATM का इस्तेमाल करते हैं, उनके मन में सबसे पहला प्रश्न है यह अवश्य होता है कि ATM से एक बार में कितना पैसा निकाल सकते हैं?

अगर आप भी इस जानकारी को जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़िएगा।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगी कि ATM से एक बार में कितना पैसा निकाल सकते हैं?

तो चलिए ज्यादा समय को ना गवाते  हुए अपने इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं ATM से एक बार में कितना पैसा निकाल सकते हैं?

एटीएम से एक बार में कितना पैसा निकाल सकते है (ATM se ek baar me kitna Paisa nikal sakte hai)

ATM se ek baar me kitna Paisa nikal sakte hai

ATM से पैसे निकालने की सीमा अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग तय की जाती है। यह आपके Bank पर निर्भर करता है कि आप किस Bank का ATM Card इस्तेमाल कर रहे हैं ।

लेकिन सामान्य रूप से बैंकों के ATM से एक बार में ₹10000 ही निकालने की limit दी जाती है; किंतु बहुत सारे Bank अपने ATM पर ग्राहकों को एक बार में 15000 से ₹20000 की limit भी देते हैं।

आज के समय में बहुत सारे ऐसे Bank के जो अपने ग्राहकों को ATM Card मुहैया कराती है; जिससे उनके काम आसान हो सके।

जिसमे से कुछ प्रमुख Bank इस प्रकार हैं-

  • State Bank of India
  • ICICI Bank 
  • HDFC Bank 
  • Punjab National Bank 
  • IDBI Bank
  • Bank of India 
  • Bank of Baroda 
  • Canara Bank
  • Kotak Mahindra Bank 
  • UNO Bank

SBI ATM से एक बार में कितना पैसा निकलेगा? (SBI atm se ek bar me kitna paisa niklega)

SBI atm se ek bar me kitna paisa niklega

अगर आप भारत के सबसे प्रचलित और सरकारी Bank SBI (State Bank of India) के ग्राहक है और SBI का ATM Card/Debit Card इस्तेमाल करते हैं तो SBI अपने ग्राहकों को रोजाना 20000 से ₹100000 तक निकालने की limit देते हैं;

किंतु इसके लिए आपके पास विभिन्न प्रकार के SBI Debit Card/ ATM Card होने चाहिए। जिससे आप 1 दिन में 20000 से ₹100000 तक का ATM के द्वारा Transaction कर सकते हैं। 

जैसे-

  • SBI Classic and Maestro Debit Card के द्वारा आप अपने SBI ATM Card से 1 दिन में ₹20000 तक की limit निकाल सकते हैं।
  • SBI Global International Debit Card के द्वारा आप 1 दिन में ₹40000 तक की limit ATM के द्वारा निकाल सकते हैं।
  • SBI My Card International Debit Card के जरिए आप 1 दिन में ₹40000 तक पैसे ATM के जरिए निकाल सकते हैं। 
  • अगर आपके पास SBI Gold International Debit Card है तो आप SBI के ATM से 1 दिन में ₹50000 तक पैसे की निकासी कर सकते हैं।
  • वही अगर आपके पास Platinum International Debit Card है तो आप ATM से 1 दिन में ₹100000 तक की राशि निकाल सकते हैं।

SBI ATM Card से कितनी बार पैसे निकाल सकते हैं?

अगर आप SBI Saving account धारक है और SBI ATM का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप 1 महीने में 4 बार पैसे निकाल सकते हैं।

5 वीं बार या इससे ज्यादा बार पैसे निकालने पर हर Transaction के लिए आपको ₹15 + GST देना पड़ेगा।

यह ATM Charges आपके Account Balance से Direct Bank के द्वारा काट लिया जाएगा।

इसीलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप 1 महीने में 4 बार SBI ATM Card के जरिए निशुल्क पैसे निकाल सकते हैं; किंतु 5 वी बार पैसे निकालने पर आपको ₹15 + GST भरना पड़ सकता है।

SBI ATM से पैसे निकालने के दौरान क्या OTP जरूरी है?

अगर आप SBI ATM Card से ₹10000 या उससे कम पैसे की निकासी करते हैं तो उसके लिए OTP की कोई आवश्यकता नहीं है; किंतु वहीं अगर आप SBI ATM Card के जरिए 10000 या उससे ज्यादा पैसे की निकासी करते हैं तो OTP डालना जरूरी है।

आज के समय में SBI Bank की तरफ से यह नियम अपने ग्राहकों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

यह OTP नंबर आपके account से Registered Mobile Number पर जाता है; जिसके लिए आपको अपने Mobile से OTP Number देखना होता है

और उसके बाद ATM Machine के Screen पर मांगे गए जगह पर OTP number दर्ज करना होता है और उसके बाद कि आपका 10000 या उससे ज्यादा का Transaction पूरा हो पाता है। 

लेकिन यह प्रतिबंध सिर्फ SBI के ATM पर ही लागू है अन्य बैंकों के ATM पर नहीं।

क्या SBI अपने ग्राहकों को Limit तय करने का अधिकार देती है?

आज के समय में कुछ ऐसे Bank है जो अपने ग्राहकों को ATM से पैसा निकालने के लिए Limit set करने की छूट देती है।

जिसमें से भारतीय स्टेट बैंक(SBI) भी एक है। 

यह अपने ग्राहकों को काम के दौरान परेशानी ना हो इसके लिए ग्राहकों को अपने अनुसार खुद ही ATM से पैसे निकालने के लिए Limit तय करने की सुविधा देती है।

इसे भी जरूर पढ़ें

SBI ATM Card पर Limit set कैसे करें?

SBI ATM Card पर limit set करने के 2 तरीके इस प्रकार है-

  1. सबसे पहले आप Net Banking के द्वारा SBI ATM Card पर Limit set कर सकते हैं।
    • उसके लिए आपको सबसे पहले अपना Net Banking Account Login करना होगा। 
    • उसके बाद e- Services tab  के तहत ATM Card Service का आपको option मिलेगा
    • जहां पर आप को ATM Card में Limit set करने का option मिल जाएगा; जहां से आप ATM Card पर Limit Set कर पाएंगे।
  2. दूसरा तरीका यह है कि आप SBI Bank के Customer Care की मदद से भी पैसे निकालने की limit करवा सकते हैं;किंतु यह सेवा हर समय उपलब्ध नहीं होती है।

उसके लिए आपको सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मैं ही Customer Care अधिकारी से संपर्क करना होगा; तभी आप अपनी SBI ATM पर limit set कर पाएंगे।

SBI Customer Care Number:-

1800 1234

State Bank of India आपको सिर्फ ATM के जरिए ही पैसे निकालने की Limit set करने की इजाजत नहीं देता है;

बल्कि अगर आप अंतरराष्ट्रीय limit set करना चाहते हैं या अपने ATM के जरिए अंतरराष्ट्रीय लेन-देन करना चाहते हैं तो आप इसके लिए भी Net Banking या Customer Care से संपर्क करके अंतरराष्ट्रीय limit set कर सकते हैं।

Conclusion

आज के आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि ATM से एक बार में आप कितने पैसे निकाल सकते है?

मुझे उम्मीद है कि आप लोगों में से अधिकतर को यह बात जानने की जिज्ञासा होगी और आपको हमारा आज का आर्टिकल र्पढ़कर यह संदेश दूर हो गया होगा।

अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिएगा ताकि उन तक भी यह जानकारी पहुंच सके।

अगर आपके मन में इससे संबंधित कुछ सवाल हो तो आप हमे बेझिझक comment box में comment करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *